{"_id":"62dc5c6a0e393060b256f18a","slug":"corporation-will-tighten-its-screws-against-those-who-do-illegal-construction-by-not-taking-ndc-ambala-news-knl1156143195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीसी न लेकर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ निगम का कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीसी न लेकर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ निगम का कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन को सील करते हुए।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। इसके तहत बीते रोज निगम की ओर से आर्य चौक पर बन रहे निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। अब बताया जा रहा है कि निगम की ओर से अन्य भवनों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों की मानें तो अंबाला में बड़ी संख्या में लोग बिना एनडीसी और कागजातों के भवन का निर्माण करने में लगे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाता है। इसके बावजूद काम जारी रखने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाती है। शुक्रवार की दोपहर में आर्या चौक पर नव निर्माणाधीन भवन को सील किया गया। इस दौरान स्वयं डीएमसी विनोद नेहरा, ईओ जरनैल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की देखरेख में कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस तरह के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
एनडीसी का कार्य प्रभावित होने के कारण आ रही दिक्कत
निगम में एनडीसी का कार्य प्रभावित होने के कारण लोगों को दिक्कत आ रही है। लोग एनडीसी लेने के लिए निगम पहुंचते हैं, परंतु पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के कारण एनडीसी जारी नहीं हो पाती है। इस कारण लोगों को मजबूरी में वापस लौटना पड़ता है। इसको लेकर एसडीएम हितेष कुमार ने भी निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को एनडीसी पोर्टल की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक लोगों को एनडीसी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
संज्ञान में आया था कि आर्य चौक के पास खसरा नंबर-296 में गलत तरीके से भवन का निर्माण हो रहा है। इस पर कार्रवाई की गई है। अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- वीरेंद्र लाठर, कमिश्नर, नगर निगम अंबाला।
---------------