{"_id":"678030c2347811391a0793a5","slug":"corporation-will-build-new-community-buildings-ambala-news-c-36-1-amb1003-135703-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम बनाएगा नए सामुदायिक भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम बनाएगा नए सामुदायिक भवन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम नए सामुदायिक भवन बनाएगा। इसके लिए निगम क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्र में जगह देखी जा रही है। ये सामुदायिक भवन उन जगहों पर नए बनाए जाएंगे, जहां अभी तक सामुदायिक भवन नहीं बने हैं। इसके लिए नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता भी अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। आयुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों को सामुदायिक भवन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए भी कार्य भी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार निगम ने शहर में तीन नए सामुदायिक भवन बनाने की योजना तैयार कर उसका एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। इसी तरह शहर के सभी सामुदायिक केंद्र की मरम्मत, एसी लगाना, सोलर पैनल सिस्टम लगाने के बारे भी प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। वहीं, शहर में अभी 26 सामुदायिक भवन बनाए गए हैं, जहां निगम की ओर से तय किए गए रेट पर बुकिंग होती है। यह सामुदायिक भवन सेक्टर, कॉलोनी, गांव में शामिल हैं। कई सामुदायिक भवन ऐसे हैं, जिनकी हालत खस्ता हो गई है। इस वजह से इनकी बुकिंग पर भी असर पड़ रहा है।
-- -- -
मरम्मत होने पर लोगों को होगी सुविधा
निगम की ओर से सामुदायिक भवन की मरम्मत की जाएगी। इसके उपरांत लोगों को इसका फायदा मिलेगा। अभी तक ज्यादातर सामुदायिक भवन की हालत ठीक नहीं है। कई भवनों पर ताला भी लटका है। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है।