फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation shifted six dairies out of the city, now more strictness will increase

निगम ने शहर से बाहर शिफ्ट कराईं छह डेयरियां, अब और बढ़ेगी सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation shifted six dairies out of the city, now more strictness will increase
ंबाला सिटी के रिहायशी कालोनियों में चल रही पशुओं की डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते नगरनिगम टीम? - फोटो : Ambala
बुधवार को अंबाला नगर निगम की ओर से डेयरियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सिटी के वार्ड नंबर छह, सात व आठ में दिनभर जारी रही। इस दौरान रिहायशी कॉलोनियों में चल रही आधा दर्जन डेयरियों को निगम की टीम ने पशुओं सहित बाहर शिफ्ट करवाया।
विज्ञापन

इस मौके निगम टीम ने सख्त रवैया अपनाते हुए पर पशु मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह दोबारा पशुओं को वापस लेकर आए तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम के इंचार्ज चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के आदेशानुसार की जा रही है। यह सभी डेयरियां दूसरे वार्डों में चोरी छिपे चल रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से नगर निगम के वार्ड नंबर छह, सात व आठ वार्ड से आए दिन लोगों की ओर से शिकायतें निगम प्रशासन को मिल रही थी। इसमें कहा गया था कि रिहायशी कॉलोनियों में चल रही इन डेयरियों से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। खासकर पशुओं की गंदगी उनके लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बरसाती सीजन में पशुओं के गोबर से नालियां आदि पूरी तरह से बंद हो जाती हैं। इस कारण घरों में पानी घुसने लगता है। मामले में नगर निगम की ओर से इन डेयरियों के मालिकों को अपने पशु बाहर ले जाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद पशु डेयरी संचालकों ने अपने पशु बाहर शिफ्ट नहीं किए। इसी कारण निगम की ओर से बुधवार को इन पशुओं को शहर से बाहर करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का हुआ विरोध
चीफ निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के बीच आधा दर्जन डेयरियों के पशु बाहर शिफ्ट किए गए हैं। कुछ डेयरी संचालकों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया था, लेकिन उनको साफ कर दिया है कि डेयरियों को किसी भी प्रकार रिहायशी क्षेत्र में नहीं चलने दिया जाएगा।
कुछ लोगों की शिकायतें मिल रही थी कि उनके रिहायशी क्षेत्र के वार्डों में चोरी छुपे पशु डेयरियां चल रही हैं। इन डेयरियों को शहर से बाहर करने की कार्रवाई चल रही है। जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। अभी भी वार्डों के रिहायशी इलाके में डेयरियां चल रही हैं। इन्हें कुछ दिन का समय दे दिया गया है। यदि वह खुद अपनी डेयरियों को शिफ्ट नहीं करेंगे तो एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम, अंबाला

अंबाला सिटी के रिहायशी कालोनियों में चल रही पशुओं की डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर?

अंबाला सिटी के रिहायशी कालोनियों में चल रही पशुओं की डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed