फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation officers do not know about drainage of drains, inspection reveals the truth

Ambala News: निगम अफसरों को ही नहीं पता नालों की निकासी, निरीक्षण में खुली पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers do not know about drainage of drains, inspection reveals the truth
नाले में भरी गंदगी संवाद
अंबाला सिटी। मानसून आने में अब कुछ ही समय शेष है। हालात ऐसे हैं कि नगर निगम के अधिकारियों ने बारिश से निपटने के लिए कोई एक्शन प्लान ही तैयार नहीं किया। पिछले कुछ दिनों से नालों की सफाई के नाम पर दावे किए जा रहे थे मगर स्थिति वही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेयर के आदेश पर मनोनीत पार्षद और अधिवक्ता संदीप सचदेवा अधिकारियों के साथ शहर के बाढ़ संभावित स्थानों पर गए। जहां पर नगर निगम के अफसर अधूरी तैयारी के साथ दिखे। यहां तक कि कुछ को तो यह तक नहीं पता था कि नाले कहां जाते हैं और इनकी निकासी कहां हो रही है। इसके साथ ही इस निरीक्षण में अधिकारियों ने जो दावे किए थे वह अधूरे मिले।
विज्ञापन


पहला दृश्य

नालों में भरी गंदगी

एडवोकेट संदीप सचदेवा अपने पार्षदों को लेकर सबसे पहले रेलवे रोड के नजदीक आर्य समाज मंदिर के सामने पहुंचे, जहां सेनेटरी इंस्पेक्टर और नगर निगम के जेई तो पहले से बुलाए गए थे। यहां जल निकासी के नाले प्लास्टिक पॉलीथिन और कूड़े से भरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा दृश्य

कपड़ा मार्केट के पानी की निकासी नहीं

रेलवे रोड के नजदीक नाले को देखा। यहां भी नाला कचरे से भरा था। जल निकासी बहुत ही धीमी थी। मौके पर ही अधिकारियों से कहा गया कि यहां से कब्जों को हटाकर नाले की सफाई जेसीबी मंगाकर शुरू कराई जाए। इसके बाद यहां पता चला कि रेलवे रोड पर अंडरपास बन जाने के कारण कपड़ा मार्केट के पानी को मोती नगर की ओर निकालने वाला नाला निष्क्रिय हो गया। निकासी न होने कारण कपड़ा मार्केट में पानी भरता है। यह बात अधिकारियों को भी नहीं पता थी। इसके बाद मौके पर नालों का नक्शा मंगवाकर जेई को समाधान के निर्देश दिए।


तीसरा दृश्य

वाटिका सिटी के पास भी मिली कमियां

वाटिका सिटी के पीछे मॉडल टाउन इनको ड्रेन पर संदीप सचदेवा पहुंचे। यहां देखा कि इनको ड्रेन को सिंचाई विभाग के नाले से जोड़ने के लिए केवल दो-दो फीट चौड़ाई वाले तीन पाइप डाले गए हैं, जिनमें से केवल एक पाइप से पानी सिंचाई विभाग के नाले में जा रहा था। बाकी दोनों पाइप कूड़े और गाद के कारण बंद पड़े थे। यहां सफाई कराने के निर्देश दिए। वर्षा के समय में वहां पर बड़ा पंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed