फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corporation officers could not save their own office from drowning, everything happened water-water

खुद के कार्यालय को डूबने से नहीं बचा सके निगम अधिकारी, सब कुछ हुआ पानी-पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corporation officers could not save their own office from drowning, everything happened water-water
Corporation officers could not save their own office from drowning, everything happened water-water - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पूरे शहर में पानी निकासी की व्यवस्था बनाने वाला नगर निगम ही खुद को डूबने से बचा नहीं सका। नगर निगम के अंदर के हालात ऐसे थे कि आयुक्त कार्यालय के बाहर भी जलभराव की स्थिति बनी रही। हालात ऐसे बन गए है बारिश रुकने के आधा घंटा बाद भी नगर निगम में जलभराव की स्थिति से लोगों को निजात नहीं मिली। केवल नगर निगम ही बल्कि उपायुक्त कार्यालय से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का यही हाल था। शहर का हर गली, हर चौहारा कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं था, जहां जलभराव की स्थिति न हो।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से जंडली की ओर प्रवेश करने से लेकर मॉडल टाउन तक ऐसी स्थिति रही कि गाड़ियों के अंदर पानी घुस रहा था और बस गुजर रही तो उसके भी टायर आधे से ज्यादा पानी के बीच में थे। वहीं, सेक्टरों को जोड़ने वाले इंको चौक के हालात तो बद से ज्यादा बदतर थे। जहां लोग तैरकर पुल के नीचे से गुजर रहे थे। स्कूटर, मोटर साइकिल, स्कूटी को तो लोग घसीटकर ले जाने के लिए मजबूर थे। बहुत से लोगों के पानी के बीच में से गुजरने के कारण उनके वाहन तक खराब हो गए। शहर के जगाधरी गेट, बलदेव नगर, मॉडल टाउन, पुलिस लाइन, सेक्टर 1, 7, 8, 9, 10, छोटा बाजार, सब्जी मंडी, गुरुद्वारा मंजी साहिब, राम नगर, नदी मोहल्ला, रेलवे रोड, कलाल माजरी, काजीवाड़ा, नाहन हाउस, डीएवी कॉलेज रोड, मानव चौक, जलबेड़ा रोड, आदर्श नगर व अन्य सभी कॉलोनियां एवं गलियां पानी से लबालब भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed