{"_id":"660c6fcd2cddfcee000b4d8a","slug":"corporation-achieved-20-percent-target-in-correcting-property-data-ambala-news-c-36-1-amb1003-120853-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संपत्ति डाटा दुरुस्त करने में निगम ने पाया 20 फीसद लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संपत्ति डाटा दुरुस्त करने में निगम ने पाया 20 फीसद लक्ष्य
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहरवासियों के संपत्ति के डाटा को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम 20 फीसदी लक्ष्य ही पूरा कर पाया है। अप्रैल महीने के आखिर तक यह लक्ष्य 35 फीसद पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शहर में एक लाख 22 हजार संपत्ति आईडी हैं।
इनमें से अभी तक करीब 24 हजार संपत्ति की गलतियां ही दुरुस्त हो पाई हैं। अब निगम ने 40 हजार से ज्यादा संपत्ति को दुरुस्त करने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। इसी के तहत छह और सात अप्रैल को नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविर में शहर के सभी वार्ड के संपत्ति के डाटा को दुरुस्त किया जाएगा। निगम ने इसके लिए वार्ड के अनुसार पांच टीमों का गठन कर दिया है। प्रत्येक टीम में चार लोग रखे गए हैं। इनमें अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।
निगम आयुक्त ने भी इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने टीमों का गठन करते हुए यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन लोगों की ओर से दिए दस्तावेजों को जांचने के बाद तुरंत डाटा को दुरुस्त किया जाए। प्रतिदिन कम से कम 200 संपत्तियों को डाटा प्रति एक चेकर के माध्यम से दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही दुरुस्त की गई संपत्तियों को तुरंत मौके पर स्वयं सत्यापन भी किया जाए।
विज्ञापन
छह और सात को निगम में लगेगा शिविर
-टीम नंबर एक में प्रदीप चोपड़ा, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, राम सरूप वार्ड-1 से वार्ड-4 तक के संपत्ति आईडी का डाटा दुरुस्त करेंगे।
-टीम नंबर दो में श्याम सुंदर दुग्गल, रतन सिंह, सूबे सिंह, सनप्रीत सिंह वार्ड-5 से वार्ड-8 तक।
-टीम नंबर तीन में महिंद्र कुमार, नवनीत कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम वार्ड-9 से वार्ड-12 तक।
-टीम नंबर चार में शेर सिंह, आशीष कुमार, इंदू बाला, ध्रुव वार्ड-13 से 16 तक।
-टीम नंबर पांच में सोमनाथ, विकास माला, सतीश कुमार, पल्लवी वार्ड-18 से 20 तक संपत्ति के डाटा को दुरुस्त करेंगे।
कहीं नाम तो कहीं जमीन का साइज गलत
दरअसल, पहले एक कंपनी ने शहर में संपत्ति के डाटा के लिए सर्वे किया था। इस सर्वे में ज्यादातर लोगों की संपत्ति का डाटा गलत लिख दिया। संपत्ति आईडी में किसी व्यक्ति का नाम गलत है तो किसी का मोबाइल नंबर। यह नहीं लोगों के मकान और प्लाट का वर्गगज, मालिक का नाम, पता गलत लिखने जैसी गलतियां भी की गई है। इस डाटा को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम पहले अपने कार्यालय और वार्डों में भी शिविर लगा चुके हैं, मगर अब रहते हुए लोगों की संपत्ति का डाटा दुरुस्त किया जाएगा।
वर्जन
नगर निगम कार्यालय में वार्ड अनुसार संपत्ति का डाटा दुरुस्त करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। यह शिविर 6 और 7 अप्रैल को लगाया जाएगा। जिसमें शहर के सभी वार्ड के लोग अपना संपत्ति डाटा दुरुस्त करवा सकेंगे। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
शेर सिंह, शाखा इंचार्ज, संपत्ति कर।