{"_id":"5e727e798ebc3e72be028b50","slug":"corona-virious-ambala-news-knl25607636","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : अब 10 की बजाए 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेल प्रबंधक ने बढ़ाए 5 गुणा रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : अब 10 की बजाए 50 रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेल प्रबंधक ने बढ़ाए 5 गुणा रेट
विज्ञापन
corona virious
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। रेल यात्रियों और उनके परिजनों के लिए बड़ी खबर है। आज से रेल में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर छोड़ने आने के लिए अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। अब उन्हें स्टेशन पर प्रवेश करने के लिए 50 रुपये देने होंगे। जी हां यह एकदम सच है। कोरोना के भय और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अंबाला मंडल ने यह आदेश जारी किए हैं और नए आदेश वीरवार से क्रियान्वित होंगे।
दरअसल स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम आज रात से बढ़ा दिए हैं। रात 12 बजे के बाद प्लेटफार्म टिकट अब 10 रुपये की जगह 50 रुपये में मिलेगा। यह आदेश जारी कर अंबाला रेल प्रबंधक ने तुरंत व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू होंगे।
कोरोना के खौफ के कारण उठाया कदम
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह के आदेशानुसार कॉमर्शियल विभाग ने नए आदेश निकाल दिए हैं। आदेशों में कोविड-19 यानि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा गए हैं। इसकी जानकारी उत्तर रेलवे महाप्रबंधक कार्यालय, रेलवे के क्रिस सिस्टम सहित, आईआरएसडीसी के अधीन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर आज रात से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
सेनिटाइजेशन का काम जारी
स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक आवागमन रास्ते को सेनिटाइज करने का काम चल रहा है। रिटायरिंग रूम के खिड़की व दरवाजे भी सेनिटाइज किए जा रहे हैं। यात्रियों के बैठने के बैचो को भी अच्छी तरह साफ किया जा रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन के स्टॉल पर काम करने वाले कर्मचारियों को सिर और मुंह पर मास्क पहनने के आदेश दिए गए हैं। इसी प्रकार ट्रेनों के हेंडल, शौचालय व अन्य प्रमुख स्थानों को सेनिटाइज करने का काम लगातार चल रहा है।
एसी कोच से हटाए कंबल, बढ़ाया तापमान
रेलवे ने कोरोना वायरस को देखते हुए पहले ट्रेनों के वातानुकूलित यात्री कोच से कंबल व पर्दे हटाए थे और कीटाणुओं के खात्मे के लिए कोच का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रखने के आदेश दिए थे। अब यात्रियों को तकिया व चादर ही दी जा रही है।
अंबाला मंडल में यह आते हैं स्टेशन
अंबाला, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, पटियाला, चंडीगढ़, भटिंडा, ऊना, राजपुरा, सरहिंद, शिमला, नंगल डैम, कालका इत्यादि प्रमुख रेलवे स्टेशन आते हैं इन सभी पर यह आदेश आधी रात से ही लागू हो चुके हैं।
यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बढ़ाए रेट
स्टेशन पर हमेशा भीड़ रहती है। इसमें कुछ बीमार यात्री भी होते हैं। इनकी वजह से दूसरे यात्रियों को कोई परेशानी न हो और बिना किसी कार्य के स्टेशन पर घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसने के लिए ही प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ाए गए हैं जो बुधवार-वीरवार रात 12 बजे से यह आदेश लागू हो जाएंगे।
हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अंबाला मंडल।