{"_id":"5efe1f3e8ebc3e42d966de42","slug":"corona-reached-in-central-jail-16-news-case-in-ambala-ambala-news-knl36060420","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के भीतर कोरोना की दस्तक, शादी समारोह में गई थी अंडर ट्रायल महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के भीतर कोरोना की दस्तक, शादी समारोह में गई थी अंडर ट्रायल महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में कोरोना ने दस्तक दे दी है। हत्या के मामले में अंडर ट्रायल महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है। 29 जून को महिला को कोर्ट के आदेशों पर गांव रोनां में बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अनुमति दी गई थी। इसके बाद जब महिला वापस आई तो उसका टेस्ट करवाया गया। इसमें वह संक्रमित पाई गई है। इसी मामले में सेंट्रल जेल में बंद उसके बेटे का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। माना जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान ही किसी के संपर्क में आने से 50 वर्षीय यह महिला संक्रमित हुई। हालांकि इस महिला को पहले से ही जेल के भीतर बनाए गए अलग से वार्ड में क्वारंटीन किया गया था। इसके बावजूद उन्हें खाना देने वाले और अन्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों व महिला के संपर्क में आने वाले अन्य कैदी और बंदियों के अब टेस्ट करवाए जाएंगे। बता दें कि वीरवार को जिले में कुल 9 नए केस आए। इनमें यह महिला भी शामिल है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 344 हो गई है। लेकिन राहत की खबर यह है कि मात्र 32 ही एक्टिव केस हैं। 309 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
केमिस्ट शाप संचालक भी संक्रमित
निशांत बाग अंबाला छावनी का रहने वाला 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसकी अपनी केमिस्ट शाप है। ऐसे में अब कौन-कौन दवा लेकर गया, उनके टेस्ट भी करवाए जाएंगे। इसी तरह 51 वर्षीय पुरुष न्यू रतनगढ़ कालोनी अंबाला शहर, 24 और 35 वर्षीय पुरुष अंबाला सिटी प्रेम नगर, 30 वर्षीय पुरुष लक्ष्मी नगर अंबाला सिटी, 47 वर्षीय पुरुष रतनगढ़ अंबाला सिटी, 46 वर्षीय पुरुष रविदास बस्ती अंबाला शहर, 43 वर्षीय पुरुष गीता नगरी अंबाला सिटी, 34 वर्षीय पुरुष मटेहड़ी जट्टां और कैथ माजरी, 25 वर्षीय युवक जगाधरी गेट अंबाला शहर और 40 वर्षीय पुरुष जलबेहड़ा यह पहले से संक्रमित के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सर्जरी करवाने से पहले करवाया टेस्ट निकला संक्रमित
वहीं नाहन हाउस अंबाला शहर के रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने सर्जरी करवाने के लिए अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। इसमें वह संक्रमित पाया गया है। वहीं बलदेव नगर का जो 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है वह जटवाड़ से आया था। वहीं कैंट के जिस 54 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना मिला है उसे सर्वे के दौरान लक्षण पाए गए थे। टेस्ट में संक्रमित मिला।