फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona killed 10 patients, 373 newly infected, Ambala

कोरोना से 10 मरीजों की थमीं सांसें, 373 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona killed 10 patients, 373 newly infected, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कोरोना को लेकर जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में एक दिन सबसे अधिक 1525 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। जोकि एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों का अभी तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं कोरोना ने सोमवार को 10 लोगों की जान ले ली। इस माह के 10 दिनों में ही कोरोना 103 लोगों की जान ले चुका है और अभी तक 344 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को जिले में 373 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हजार 171 हो गई है। जिले में अभी तक कोरोना से 20 हजार 935 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इस समय 3 हजार 892 एक्टिव मरीज है और रिकवरी रेट 83.71 प्रतिशत है। लगातार बढ़ रही मौत के कारण मृत्यु दर भी बढ़कर 1.35 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं जिले में अंबाला सिटी निवासी 57 वर्षीय पुरुष, बलदेव नगर निवासी 65 वर्षीय महिला, बराड़ा निवासी 40 वर्षीय महिला, बराड़ा के टंडवाली निवासी 43 वर्षीय महिला, मोती नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, कैलाश नगर निवासी 61 वर्षीय पुरुष, नन्हेड़ा निवासी 70 वर्षीय पुरुष, कराली निवासी 60 वर्षीय महिला, नग्गल निवासी 33 वर्षीय महिला, नारायणगढ़ निवासी 58 वर्षीय पुरुष की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा की मौत से हरकत में आए अधिकारी
27 वर्षीय युवती की रविवार को कोरोना से मौत के बाद हर कोई हैरान था। कोरोना से मरने वालों में युवती की सबसे कम उम्र थी। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण की चपेट में बच्चे भी आने लगे हैं। ऐसा ही मामला गत दिवस लालकुर्ती में सामने आया था जहां पांच साल का बच्चा संक्रमित पाया गया। हालांकि वह होम आइसोलेट है और वहीं अपना उपचार करवा रहा है। विभाग की बच्चे पर पूरी निगरानी है।
यहां से मिले है संक्रमित मरीज
जिले में अंबाला सिटी से 133, अंबाला कैंट से 70, शहजादपुर से 42, मुलाना से 18, बराड़ा से 21, नारायणगढ़ से 20, चौड़मस्तपुर से 69 मरीज संक्रमित मिले हैं। इसमें भी शास्त्री कॉलोनी, भानोखेड़ी, वार्ड नंबर 11 नारायणगढ़, मनमोहन नगर, शिवपुरी अंबाला कैंट से 3-3, डिफेंस कॉलोनी अंबाला, शाहपुर, शिवपुरी कॉलोनी अंबाला सिटी, समलेहड़ी, पीपली बाजार अंबाला सिटी, प्रभु प्रेम पुरम अंबाला, स्वास्तिक विहार अंबाला कैंट, सेठी एन्क्लेव अंबाला, जीवन नगर अंबाला सिटी, न्यू प्रताप नगर अंबाला सिटी, मथुरा एन्क्लेव अंबाला सिटी, जवाहर नगर अंबाला सिटी, हीरा नगर अंबाला सिटी, सरस्वती नगर अंबाला, सर्राफा बाजार अंबाला कैंट, लाल कुर्ती अंबाला कैंट, पंजोखरा, शक्ति नगर अंबाला सिटी, मोती नगर अंबाला सिटी से 2-2, इसके अलावा जंडली से 9, बलदेव नगर से 11, काजीवाड़ा से 6, सुल्लर से 4 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
यह है सैंपल की स्थिति
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 3 लाख 44 हजार 244 कोरोना के सैंपल लिए हैं। इसमें से 2 लाख 97 हजार 297 सैंपल आरटीपीसीआर से तो, 46 हजार 947 सैंपल एंटिजन किट से लिए हैं। वहीं सोमवार को विभाग ने कुल 3 हजार 26 सैंपल लिए हैं और इस माह में विभाग कुल 22 हजार 152 सैंपल ले चुका है। प्रति दस लाख पर विभाग ने कुल 3 लाख 5 हजार 181 सैंपल लिए हैं।
सरकारी अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं
इस समय जिले में 3 हजार 354 लोग होम आइसोलेशन में है, जबकि इस समय 630 का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें भी 196 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तो 15 वेंटिलेटर पर सांसें ले रहे हैं। सरकारी अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं है। मगर उम्मीद जताई जा रही है जल्द ही ओर अधिक बेड की व्यवस्था की जाएगी।

यह है जिले में वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अभी तक 3 लाख 48 हजार 938 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 2 लाख 61 हजार 235 को पहली डोज तो 87 हजार 703 को दूसरी वैक्सीन लगाई है। जबकि सोमवार को कुल 5 हजार 43 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगी है। इसमें भी 2 हजार 903 को पहली डोज तो 2 हजार 140 को दूसरी डोज लगी है। इसमें 18 से लेकर 44 साल की उम्र वाले लोगों में केवल 1 हजार 473 लोगों को वैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed