फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Corona infection kills five in Ambala

कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी, मौतों के आंकड़ों में भी आई कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Corona infection kills five in Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना आपदा के बीच मई का तीसरा शुक्रवार राहत भरा रहा। मई माह में एक दिन में सबसे कम मात्र 158 नए केस सामने आए औक इस माह में सबसे कम मात्र 5 मौत ही स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज की गई। मई में अभी तक औसतन रोजाना 9 लोगों की मौत कोरोना से हो रही थी।
अब तक जिले में 28417 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। राहत इस बात की भी रही कि जिले में शुक्रवार को 348 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 26097 लोगों संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या इस समय 1836 है। हालांकि रोजाना होने वाली मृत्यु के कारण अब मृत्यु दर बढ़कर 1.50 प्रतिशत हो गई है। वहीं रिकवरी रेट सुधरकर अब 91 के पार चुका गया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न अस्पतालों में शुक्रवार शाम तक करीब 665 मरीज भर्ती थे। इनमें से अंबाला के सरकारी अस्पतालों में 215 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 38 वेंटिलेटर पर हैं। जबकि वीवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने वाले मरीजों की संख्या करीब 225 और वेंटिलेटर पर 39 मरीज थे। इस तरह इस समय जिले के विभिन्न अस्पतालों में करीब 170 ऑक्सीजन बेड खाली हो गए हैं। हालांकि अभी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों की संख्या में गिरावट नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अंबाला शहर से 40, कैंट से 38, शहजादपुर से 26, बराड़ा व मुलाना से 13- 13 और नारायणगढ़ से मात्र 3 नए केस आए। राहत यह भी रही कि चौड़मस्तपुर एरिया से कोई नया केस नहीं मिला। बता दें कि इस एरिया से अंबाला शहर और कैंट के बाद सबसे ज्यादा केस मिल रहे थे। कुल मिले नए केस में पंजैल, पथरेहड़ी, मॉडल टाउन, कांवला, नाहन हाउस अंबाला शहर, महेश नगर अंबाला कैंट, हाउसिंग बोर्ड अंबाला कैंट, हरी नगर अंबाला शहर, प्रीत नगर अंबाला कैंटर, रामपुरा मोहल्ला अंबाला सिटी व लखनौरा शहजादपुर से दो-दो, मुलाना के टोबा, सरस्वती विहार अंबाला कैंट, बीसी बाजार अंबाला कैंट, सेक्टर-9 अंबाला शहर, सेक्टर-8 अंबाला शहर से 3-3, गांव सौंटी से 4 और बराड़ा के बसंतपुरा से 5 व अन्य जगहों से नए केस सामने आए।
इनकी हुई मौत
86 साल की बुजुर्ग महिला जोकि चंडीगढ़ की रहने वाली थी की सिविल अस्पताल अंबाला शहर में भर्ती थी, 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हीलिंग टच में हुई जोकि सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर का रहने वाला था, 81 वर्षीय महिला जोकि सोनिया कॉलोनी में रहने वाली थी की कोरोना से नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में हो गई। इसी तरह अंबाला में टुंडला की 53 वर्षीय महिला और चंद्रपुरी के 70 साल के बुजुर्ग, बीसी बाजार की 52 साल की महिला और 52 साल के पुरुष की कोरोना से मौत हुई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मात्र 5 ही मौत रिकॉर्ड में दिखाई हैं।
मई माह में कोरोना की स्थिति
मई माह में कुल 55216 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से अब तक 7560 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 8860 संक्रमण से मुक्त हुए। शुक्रवार को पॉजिटिव केस की संख्या मात्र 5.60 रही जबकि अभी तक कुल पॉजिटिव रेट 7.60 प्रतिशत चल रही है। मई माह में करीब 13.68 फीसदी केस संक्रमित मिले हैं। तीन दिन पहले तक यह औसत करीब 16 फीसदी पहुंच गया था। मई माह में अब तक 193 लोगों की जान कोरोना ले चुका है।
अभी तक 377308 सैंपल लिए
शुक्रवार को जिले में 2846 सैंपल लिए गए जोकि नियमित सैंपलिंग से करीब 400 कम रहे। वहीं अभी तक जिले में 377308 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 28417 संक्रमित पाए गए हैं। लिए गए सैंपल में से 334493 आरटीपीसीआर से लिए गए हैं जबकि 54422 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए।

अभी तक 389337 को लगा टीका
जिले में अभी तक 389337 को कोरोना से बचाव का टीका लगा जा चुका है। इनमें से 291090 को पहला और 98247 को दूसरी डोज लग चुकी है। शुक्रवार को वैक्सीनेशन की स्थिति की कमजोर रही। केवल 1570 लोगों को ही टीका लग पाया। इनमें 37 को दूसरी और 1533 को पहली डोज लगाई गई। इनमें भी 18 से 44 आयुवर्ग के युवाओं को मात्र 470 और 45 से 60 आयुवर्ग वाले 585 लोगों को पहली डोज लगाई गई। 60 से अधिक आयु वर्ग वाले 264 लोगों को पहली डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed