{"_id":"6096f0208ebc3ed2002f8654","slug":"corona-has-stopped-breathing-of-11-patients-548-newly-infected-ambala-ambala-news-knl694128186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 11 मरीजों की सांसें थमीं, 548 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 11 मरीजों की सांसें थमीं, 548 नए संक्रमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना संक्रमित की दर के साथ-साथ निरंतर बढ़ रहे मौत के आंकड़ों से स्थिति भयावह होती जा रही है। मई के अभी 8 दिन में मरने वालों की संख्या करीब 80 तक पहुंच गई है। शनिवार को भी जिलेभर में ऑक्सीजन सपोर्ट के सहारे जिंदगी व मौत से जंग लड़ रहे 10 मरीजों की सांसें थम गई। वहीं छावनी नागरिक अस्प्ताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कच्चा बाजार निवासी मीनू ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। जिले मेेें शनिवार को मरने वालों की संख्या 11 हो गई। वहीं 548 नए लोग कोरोना के संक्रमण का शिकार हो गए।
अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार 298 हो गई है। जिले में अभी तक 19 हजार 120 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसमें शनिवार को ठीक हुए 269 मरीज भी शामिल हैं। वहीं, अभी तक 321 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है और इस माह के आठ दिनों में ही 80 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय औसत मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत हो गई है। वहीं, लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों के कारण रिकवरी रेट घटकर 78.69 प्रतिशत रह गया है।
अंबाला कैंट निवासी 41 वर्षीय पुरुष की, बरोली निवासी 65 वर्षीय महिला की, दोसड़का निवासी 55 वर्षीय पुरुष की, चौड़मस्तपुर निवासी 54 वर्षीय पुरुष की, मुगलमाजरा निवासी 45 वर्षीय महिला की, शक्ति कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला की, कक्कड़ माजरा निवासी 72 वर्षीय महिला की, अंबाला कैंट निवासी 37 वर्षीय महिला की, अंबाला कैंट निवासी 42 वर्षीय महिला की, नारायणगढ़ निवासी 52 वर्षीय पुरुष की कोरोना के कारण मौत हो गई है। यह सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन
यहां से मिले हैं संक्रमित मरीज
अंबाला सिटी से 146, अंबाला कैंट से 90, शहजादपुर से 55, मुलाना से 68, बराड़ा से 38, नारायणगढ़ से 45, चौड़मस्तपुर से 104 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें भी अंबाला सिटी के प्रेम नगर से 2, अंबाला सिटी के मनाली हाउस से 3, अंबाला दुर्गा नगर से 4, अंबाला सिटी कुम्हार मोहल्ला से 2, नन्यौला से 3, बारी बस्सी से 2, सरस्वती नगर से 2, अशोक विहार से 2, हेमा माजरा से 2, कुराली से 2, शिवालीक कॉलोनी से 2, सोनिया कॉलोनी से 4, रेलवे कॉलोनी से 2, धुखेड़ी से 4, कुलदीप नगर से 2, शालीमार बाग से 2, नवीन कालोनी से 2, वार्ड नंबर 12 नारायणगढ़ से 2, सेक्टर 4 नारायणगढ़ से 4, काला अंब से 7, महेश नगर अंबाला कैंट से 7, रविदास नगर अंबाला कैंट से 2, नन्हेड़ा से 2, न्यू शालीमार बाग अंबाला कैंट से 2, विशिष्ट नगर से 2, करतार नगर अंबाला सिटी से 3 व अन्य जगह से संक्रमित मरीज मिले हैं।
यह है सैंपलिंग और वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3 लाख 37 हजार 931 कोरोना के सैंपलों की जांच की गई है। इसमें से स्वास्थ्य विभाग ने 2 लाख 91 हजार 734 सैंपल आरटीपीसीआर के माध्मय से तो 46 हजार 197 सैंपल एंटिजन किट से सैंपलों की जांच की गई है। विभाग द्वारा दस लाख की जनसंख्या पर 2 लाख 99 हजार 584 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3 लाख 29 हजार 890 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।
अस्पताल में आने वाले हर मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच जिलेभर के नागरिक अस्पतालों में मरीजों को रखने की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इतना ही नहीं होम आईसोलेट के अलावा जो भी मरीज अस्पताल पहुंच रहा है तो उसे ऑक्सीजन के सहारे रखा जा रहा है। हर दूसरे मरीज को ऑक्सीजन लेवल 90 से कम आ रहा है जबकि स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 90 से ऊपर ऑक्सीजन लेवल वालों को थोड़ी राहत है। इतना ही नहीं अस्पतालों में बैड उपलब्ध करवाने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
5 हजार 135 लोगों ने लगवाया टीका
बेकाबू होते जा रहे कोरोना का डर लोगों को इस कद्र सताने लगा है कि जिलेभर में वैक्सीनेशन की डिमांड बढ़ गई है। वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भीड़ तक बेेकाबू होती दिख रही है। शनिवार को महज एक दिन में 5 हजार 135 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जबकि 4 हजार 316 मरीज होम आइसोलेट होकर अपना उपचार करवा रहे हैं और अस्पताल में अभी 626 मरीज दाखिल है। इनमें से 194 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और 13 वेंटिलेटर पर है।