{"_id":"61c8c024244098224207ef66","slug":"corona-confirmed-in-10-including-five-students-ambala-news-knl940522150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विद्यार्थियों समेत 10 में हुई कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विद्यार्थियों समेत 10 में हुई कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित संत निवास निवास में वैक्सीन लगवाता युवक।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार अधिकतर छात्र संक्रमित मिल रहे हैं। इस समय भी कुल 25 एक्टिव मरीजों में से 12 स्कूली छात्र हैं, जबकि बाकी ऐसे हैं जो एक दूसरे से संपर्क में आए हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। रविवार को भी एक साथ 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इन दस संक्रमितों में पांच एक ही स्कूल के छात्र हैं। इन सभी को आइसोलेट किया गया है। इनके साथियों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपल ले लिए गए हैं। साथ ही स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। जिनकी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
रविवार को दो अंबाला सिटी, एक अंबाला कैंट, दो चौड़मस्तपुर और पांच मुलाना से संक्रमित मिले हैं। नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 180 हो गई है। जबकि इसमें से 29 हजार 646 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमित मरीजों में से 509 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी के साथ कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 736 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें स्कूली छात्रों के साथ स्टाफ के भी सैंपल शामिल हैं। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को मास्क का प्रयोग करने और हाथों को बार-बार धोने जैसी जरूरी हिदायतों का पालन करना चाहिए।
यह है टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में टीकाकरण के दोनों डोज का 100 प्रतिशत का लक्ष्य दो दिन पहले ही पार कर लिया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 साल तक के युवाओं को टीका लगवाने के लिए तैयारी की जा रही है। जो कि तीन जनवरी से आरंभ हो जाएगा। अभी तक की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से 17 लाख 67 हजार 145 कोरोना से बचाव की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 9 लाख 11 हजार 23 पहली तो 8 लाख 56 हजार 122 दूसरी डोज शामिल है। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2 हजार 72 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है।