फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona case

सब्जी मंडी में आढ़ती के मुनीम सहित 13 नए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona case
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को 13 नए मामले सामने आए। इनमें नारायणगढ़ सब्जी मंडी में आढ़ती का मुनीम भी शामिल है। अब जिले में 392 संक्रमित हो चुके हैं जबकि 332 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय 55 एक्टिव केस हैं। बुधवार को जो नए संक्रमित केस आए उनमें सबसे ज्यादा अंबाला शहर के केस शामिल हैं। इनमें सेक्टर 9 अंबाला शहर की 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। वहीं 60 वर्षीय महिला और 26 वर्षीय युवक मिलाप नंबर अंबाला शहर, 43 वर्षीय महिला सेक्टर आठ यह तीनों अंबाला शहर के एक संक्रमित के संपर्क में आए थे जोकि अब संक्रमित पाए गए हैं। सेक्टर 9 को 13 वर्षीय युवक, आंध्रप्रदेश से आया लक्ष्मी नगर अंबाला शहर का 23 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक न्यू मॉडल कालोनी अंबाला शहर, 55 वर्षीय हेल्थ वर्कर बोह निवासी संक्रमित पाए गए हैं शेष नारायणगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में भी कोरोना ने पसारे पांव
नारायणगढ़। कोरोना वायरस तेजी से पैर पसारने में लगा है। नारायणगढ़ सब्जी मंडी थोक विक्रेता आढ़ति के 45 वर्षीय मुनीम को कोरोना पाये जाने से सब्जी मंडी के आढ़तियों के साथ-साथ मंडी में आने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। सब्जी मंडी के प्रधान प्रवीण सहगल ने बताया कि यह मुनीम गत दिनों एक टिफिन सप्लाई करने वाले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था और इसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। प्रधान जी ने बताया कि वीरवार से आगामी 3 दिनों के लिए सब्जी मंडी का कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा। क्योंकि इस दौरान सब्जी मंडी में कार्य करने वाले सभी आढ़तियों व मुनीमों व पल्लेदारों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गांव पंजलासा के 6 वर्षीय बालक तथा लखनौरा की 35 वर्षीय महिला, वार्ड न 11 की 37 वर्षीय महिला, तथा वार्ड 11 की ही 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed