फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

डॉक्टरों की लापरवाही से पिता के अंतिम संस्कार को तरसा बेटा नहीं दे पाया अर्थी को कंधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला। डॉक्टरों की लापरवाही से एक बेटा अपने पिता की अर्थी को कंधा नहीं दे सका। डॉक्टरों ने रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव बताकर कोविड 19 के नियमों के तहत उसके पिता का अंतिम संस्कार करवा दिया। जबकि उसके पिता की आरटीपीसीआर रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। पीड़ित बेटे ने इस मामले की शिकायत गृहमंत्री से किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला अंबाला छावनी के डिफेंस कॉलोनी से जुड़ा है। यहां रहने वाले पंकज शर्मा ने बताया कि वह वायुसेना से रिटायर्ड हैं। तीन दिन पहले उसके 70 वर्षीय पिता केदारनाथ शर्मा को बुखार के बाद कमजोरी महसूस हो रही थी। इसीलिए वह उन्हें मिलिट्री अस्पताल ले गए। जहां पर रैपिड किट टेस्ट हुआ तो उसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव बता दिया गया। यहां से उन्हें अंबाला शहर स्थिति एक निजी अस्पताल जोकि पैनल में था वहां रेफर कर दिया गया। केदारनाथ शर्मा का जब आक्सीजन लेवल चेक किया गया था तो एमएच में शुरुआत में 64 था लेकिन आधे घंटे आक्सीजन के बाद लेवल 90 पर स्टैंड कर रहा था। इसके बाद वह चलकर अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बने प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे जहां उन्हें रेफर किया गया। पंकज के आरोप हैं कि वहां पर जबरदस्ती उनके पिता को वेंटिलेटर पर रखा जाने लगा इसी कारण उनके पिता को हार्ट अटैक हो गया। पंकज ने डॉक्टरों पर आरोप लगाए हैं कि उसके पिता केदरानाथ शर्मा को पहले कोरोना पॉजिटिव बताकर उनका कोविड नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार करवा दिया गया। लेकिन संस्कार के बाद आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव आया। साथ ही डाक्टरी रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया।
विज्ञापन

इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed