फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना फिर बना दो बुजुर्गों का काल अब तक 45 तोड़ चुके दम, 188 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : Ambala
अंबाला। कोरोना ने सोमवार को दो और बुजुर्गों की जान ले ली। अंबाला छावनी और शहर के एक-एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। इस तरह कोरोना से मौतों का सिलसिला 5वें दिन भी बरकरार रहा। अब तक जिले में कोरोना से कुल 45 मौत हो चुकी हैं। वहीं दूसरे दिन भी एक दिन में 188 कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले रविवार को 190 केस मिले थे। इस तरह दो दिन में 378 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार को 90 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब जिले में कोरोना के कुल 4773 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 3844 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हालांकि चिंता की बात अब यह है कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 884 हो गई है। ऐसे में इन मरीजों की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। सोमवार को आए नए केस में 94 अंबाला छावनी, 49 अंबाला शहर, 18 चौड़मस्तपुर के सबसे ज्यादा केस शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना के अलावा शुगर और बीपी की समस्या से जूझ रहे थे दोनों बुजुर्ग
जिन दो बुजुर्गों की कोरोना ने जान ली उनमें 87 वर्षीय महिला बलदेव नगर की निवासी थी। महिला उच्च रक्त चाप के साथ शुगर की मरीज थी। जबकि छावनी के 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जोकि फेफड़ों और बीपी की समस्या से जूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी नगर परिषद में पब्लिक डीलिंग फिर बंद
वहीं अंबाला छावनी में नगर परिषद कर्मचारियों में फिर से कोरोना की पुष्टि होते ही हड़कंप मच गया।
इसीलिए अब नगर परिषद छावनी कार्यालय को वीरवार तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी नगर परिषद को 31 अगस्त तक बंद किया गया था।

एसबीआई के बाहर नोटिस चस्पा कर दी केवल एटीएम बंद की सूचना
शहजादपुर। उधर कस्बा शहजादपुर व माजरा में स्थित एसबीआई व पीएनपी में 3 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों बैंकों को माजरा पंचायत द्वारा सैनिटाइज करवाया गया। एसबीआई ने बाहर नोटिस चस्पा कर लोगों को केवल एटीएम बंद होने की सूचना दी। सीएचसी शहजादपुर के एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक शहजादपुर के 10 कर्मचारियों के सोमवार को टेस्ट किये गए थे जिनमें से 2 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पंजाब नैशनल बैंक शहजादपुर के एक कर्मचारी का टेस्ट हुआ था जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएनबी के अन्य कर्मचारियों के मंगलवार को टेस्ट करवाये जाएंगे। माजरा सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र मोहन ने बताया कि बीडीपीओ के आदेशानुसार दोनों बैंकों को सैनिटाइज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed