फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना: तीन लोगों की संदिग्ध मौत, दो की पुष्टि, एक दिन में रिकार्ड 160 नए संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना कहर ढाने लगा है। शनिवार को कोरोना के अब तक के एक दिन के सर्वाधिक 160 नए मामले सामने आए। वहीं 3 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से दो और मौत की पुष्टि भी की। हालांकि टीम अमर उजाला ने एक दिन पहले ही इन दोनों मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वाले मुलाना कोविड अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। अब कोरोना से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि जो दो मौतों हुई हैं उसमें से एक 72 साल के रिटायर आर्मी मैन जोकि गांव गरनाला में रह रहे थे और दूसरी मौत एक 69 साल की महिला जोकि बलदेव नगर में रह रही थी कि हुई है।
विज्ञापन

कैसे हुई तीन मौत, जिन्हें माना जा रहा संदिग्ध
जिन तीन लोगों की संदिग्ध मौत हुई उन्हें मृत हालात में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह तीनों ही कोरोना से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सैंपल लेकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। रिपोर्ट आने पर खुलासा होगा कि यह तीनों कोरोना संक्रमित थे या नहीं। शनिवार को इन मौत को कोरोना में शामिल नहीं किया गया। वहीं दूसरी और रविवार से अंबाला सिटी और कैंट अस्पताल में आईसीयू के निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए काफी उपकरण आ चुके हैं।
विज्ञापन

यह रही मरीजों की स्थिति
अंबाला में शनिवार को 103 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। जिले में अब तक 4395 संक्रमित केस हो चुके हैं जबकि 3652 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 702 हो गई है। जिले में रिकवरी रेट 83.09 रह गया है। जिले की बात करें तो अभी तक 65 हजार 89 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खांसी, जुकाम, बुखार, शरीर टूटना, जोड़ों में दर्द, दस्त होना, गंध न आना, स्वाद अनुभव न होना आदि होने पर घर में छुपकर न बैठें। इससे अचानक तबीयत बिगड़ने पर दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। कोरोना के लक्षण मिलने पर सरकारी अस्पताल से टेस्ट जरूर करवाएं। सिटी नागरिक अस्पताल में रात 12 बजे तक सैंपल लिए जा रहे हैं।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed