{"_id":"5f4d51db8ebc3e41103b98fd","slug":"corona-ambala-news-knl426486118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग समेत चार की मौत, स्वास्थ्य विभाग का दावा कोरोना से एक की ही हुई मौत, वह भी अंबाला का नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग समेत चार की मौत, स्वास्थ्य विभाग का दावा कोरोना से एक की ही हुई मौत, वह भी अंबाला का नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। घर में होम आईसोलेट छावनी की शिवपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। इसी तरह मिशन अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय व्यक्ति की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं लालडू निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हुई। जिसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। शव के पोस्टमार्टम से पहले उसका टेस्ट करवाया गया तो उसमें वह संक्रमित पाया गया। हालांकि उसे अंबाला के कोरोना संक्रमितों में नहीं गिना गया।
इसी तरह नारायणगढ़ में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कतें आ रही थी। परिजन उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 पीजीआई ले गए जहां उसकी रिपोर्ट संक्रमित आई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नारायणढ़ के एसएमओ संजीव कुमार ने इस बात की पुष्टि की। इस तरह कुल चार मौत हुई। हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इनमें से 3 मौत की पुष्टि कोरोना से नहीं की गई। चौथी जिस युवक की हादसे में मौत हुई और बाद में संक्रमित मिला लालडू का था।
21 अगस्त से था बुजुर्ग होम क्वारंटीन
जिस 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई वह 21 अगस्त से अपने घर में होम क्वारंटीन थी। कई बार विभाग के कर्मचारी महिला को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की बात कर रहे थे, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था। रविवार देररात को अचानक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ते ही मौत हो गई। सोमवार को सुबह विभाग ने छावनी के रामबाग में संस्कार करवाया। महिला शुगर से भी ग्रस्त भी थी।
विज्ञापन
रामनगर का था 50 वर्षीय व्यक्ति
छावनी के राम नगर निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अंबाला शहर के मिशन अस्पताल में रविवार देरशाम को दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि व्यक्ति दो दिन पहले ही छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के लिए पहुंचा था। जहां रैपिड किट टेस्ट में उसके संक्रमित आते ही उसे मिशन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। लेकिन सिविल सर्जन ने इस मौत को भी कोरोना से नहीं होना बताया।
गृहमंत्री विज के भाई की हालत भी बिगड़ी
वहीं गृहमंत्री अनिल विज के भाई की रिपोर्ट भी संक्रमित आई। उनकी हालत खराब होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने की सूचना बताई गई है। वहीं आरपीएफ थाने से तीन अन्य कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।
अब यह है जिले में कोरोना की स्थिति
रविवार के बाद सोमवार को भी कोरोना ने शतक लगाया और 114 नए केस के साथ अब संक्रमितों की कुल संख्या 3842 पहुंच गई। हालांकि इनमें से 3250 को डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि कुल 558 एक्टिव केस बचे हैं। कुल 45 मरीजों को सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी कोरोना से जिले में 34 मौत ही हुई हैं।
आज कई अहम निर्णय हुए हैं। इसमें नागरिक अस्पतालों में आईसीयू बनाने का निर्णय हुआ है। इसे जल्द तैयार करा लिया जाएगा। नई मशीन मिलने से जांच की सुविधा दोगुनी हो गई है। सड़क हादसे में जो युवक मारा गया है वह लालडू का रहने वाला था और मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। मिशन अस्पताल में भर्ती मरीज को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई थी। छावनी में होम आईसोलेट मरीज की मौत की जानकारी नहीं है। नारायणगढ़ में कोई मौत कोरोना से हुई है इसकी भी हमारे पास अभी कोई सूचना नहीं है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला