फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   corona

कोरोना : 33 नए केस आए अब जिले में हो गए 691 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona
अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट से चली कोरोना की चेन अब रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को 33 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 691 हो चुकी है। बुधवार को कुल 33 केस सामने आए इसमें से 13 केस कपड़ा मार्केट से संबंधित हैं। अब तक कपड़ा मार्केट से 150 से ज्यादा कोरोना के केस निकल चुके हैं। हालात यह है कि जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 246 हो गई है। हालांकि राहत भरी खबर यह भी रही कि बुधवार को 40 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए। बुधवार को पाए गए 33 केस में से अंबाला शहर से 24 केस हैं।
विज्ञापन

कपड़ा मार्केट से ये हैं 13 केस
39 साल का व्यक्ति परशुराम नगर से, 25 साल का लड़का मनमोहन नगर से, 36 साल का युवक हाउसिंग बोर्ड कालोनी से, 45 साल का व्यक्ति सैन माजरा गांव से, 51 साल का व्यक्ति जलबेडा रोड से, 25 साल का लड़का नया गांव से, 21 साल का लड़का प्रेम नगर से, 33 साल का लड़का दुर्गा नगर से, 29 साल का लड़का कमल विहार जैन कालेज रोड से, एक और 27 साल का लड़का कमल विहार से मिला है। इसके अलावा 30 साल का व्यक्ति शालीमार कालोनी से 22 साल का लड़का चंद्रपुरी कैंट से मिला है। 13 साल का लड़का खटीक मंडी से मिला यह पहले से कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया।
विज्ञापन

61 वर्षीय बुजुर्ग पीजीआई में भर्ती
- शहजादपुर के सैनी मोहल्ला के 61 वषी्रय बुजुर्ग पीजीआई में उपचाराधीन हैं यह कोरोना पाजिटिव है। शहजादपुर के ही एक 32 साल के युवक की रिपोर्ट गुरुग्राम के निजी लैब से पाजिटिव आई है। 42 साल के गांव राजौली शहजादपुर के व्यक्ति की रिपोर्ट कुरुक्षेत्र से पाजिटिव आई है। सब्जी मंडी निवासी एक सैनिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम लगातार टेस्ट करवा रहे हैं और बीमार मिल रहे लोगों को आइसोलेट कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंस बना कर और ज्यादा से ज्यादा घर में रह कर इस रोग से बचा जा सकता है।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed