{"_id":"5f0e0cac8ebc3e63d554c8a5","slug":"corona-ambala-news-knl373783134","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 नए संक्रमित इनमें से कपड़ा मार्केट से मिले 16 नए केस अब 658 हुए कुल केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
46 नए संक्रमित इनमें से कपड़ा मार्केट से मिले 16 नए केस अब 658 हुए कुल केस
विज्ञापन
corona
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना की चेन अब बढ़ती ही जा रही है। कपड़ा मार्केट से धड़ाधड़ मिल रहे केस अभी थी थमने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को 33 केस मिले थे जबकि मंगलवार को 16 नए मामले सामने आए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अब अपनी पूरी ताकत कोरोना को रोकने में झौंक दी है। मंगलवार को कुल 46 नए मामले सामने आए। एक मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 658 हो गई है। इनमें से 399 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 253 मरीज एक्टिव हैं। मंगलवार को जो नए मामले सामने आए उनमें 13 अंबाला शहर, 19 अंबाला कैंट 14 मरीज चौड़मस्तपुर जोकि अंबाला शहर एरिया में आता है पाए गए हैं। मंगलवार को 7 मरीज सामुदायिक सर्विलेंस में आकर संक्रमित पाए गए हैं। 5 कालीबाड़ी मंदिर के पीछे और दो शालिमार बाग के रहने वाले हैं। वहीं संक्रमितों में पटना और सूरत से आए दो व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं।
मालिक्यूलर लैब में जांचे रिकॉर्ड सैंपल
मंगलवार को मालिक्यूलर लैब में रिकार्ड 1169 सैंपल की जांच की गई। करीब दो माह में इस लैब में 17000 से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं 156 एंटीजन सैंपल लिए गए इनमें से 7 संक्रमित निकले। जिले में अब तक 23 हजार 215 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले की बात करें तो अब यहां 222 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन
मालिक्यूलर लैब में जांचे रिकॉर्ड सैंपल
मंगलवार को मालिक्यूलर लैब में रिकार्ड 1169 सैंपल की जांच की गई। करीब दो माह में इस लैब में 17000 से अधिक सैंपल की जांच हो चुकी है। वहीं 156 एंटीजन सैंपल लिए गए इनमें से 7 संक्रमित निकले। जिले में अब तक 23 हजार 215 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले की बात करें तो अब यहां 222 एक्टिव कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन