फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   coronavirus, corona patient interview from hospital

'कोरोना को हरा दिया, एक बार लगा जैसे जिंदगी खत्म, अस्पताल के फ्रेंडली माहौल ने दी हिम्मत'

Sat, 11 Apr 2020 02:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अशोक अंटवाल, अंबाला
अशोक अंटवाल, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, corona patient interview from hospital
गुरप्रीत सिंह - फोटो : Ambala
नेपाल से लौटने पर मुझे हल्का सा बुखार था। गांव के डॉक्टर से दवाई ली तो बुखार ठीक हो गया। तब मुझे इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि मैं कोरोना वायरस से ग्रसित हूं। ट्रेवल हिस्ट्री के कारण खुद चलकर जांच के लिए अस्पताल में आया था। जब महामारी का पता चला तो एक बार लगा कि दुनिया खत्म हो गई, पर अस्पताल में मिले बेहतर उपचार और माहौल से मुझे हिम्मत मिली और मैं कोरोना को हराने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


ये शब्द कोरोना को मात देकर पूरी तरह फिट हो चुके गुरप्रीत सिंह के हैं। यह युवक अंबाला में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस था। उसकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन तीसरी नेगेटिव आई है और चौथी बार सैंपल भेज दिया गया है। अब जैसे ही यह चौथी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी उसे घर भेज दिया जाएगा। संभवत: गुरप्रीत को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फ्रेंडली माहौल से मिला मौत को हराने का जज्बा
पंजाब के रामनगर के रहने वाले 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नागरिक अस्पताल में उसे बेहतर उपचार के साथ बेहतर माहौल मिला। उसने कहा कि जब मुझे कोरोना होने का पता चला तो एक बार तो यह लगा था कि अब सब कुछ खत्म होने जा रहा है। मगर अस्पताल में स्टाफ के फ्रेंडली माहौल ने मुझे बीमारी से लड़ने की नई ताकत दी। कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद चिकित्सक व स्टाफ कर्मचारी मेरी सेहत पर लगातार नजर रखते रहे। मेरे खाने पीने का भी पूरा ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौसलों से लड़ो खुद खत्म हो जाएगी बीमारी
कोरोना से लड़ाई लड़ रहे दूसरे मरीजों को भी गुरप्रीत ने हौसले से लड़ने की बात कही। उसने कहा कि अगर सभी मरीज बेखौफ होकर इस वायरस से लड़ेंगे तो जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि हौसले व जज्बे से किसी भी भयानक बीमारी को मात दी जा सकती है। मैं भी इसी दम पर मौत को मात देकर आया हूं। गुरप्रीत ने बताया कि उसकी वजह से परिवार व दूसरे लोगों को भी परेशानी हुई। इसका उसे बेहद दुख है।


गुरप्रीत पूरी तरह फिट, करने जा रहे हैं डिस्चार्ज
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह की ताजा कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। वह अब पूरी तरह फिट है इसलिए हम उसे डिस्चार्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि वे अंबाला में कोरोना के पहले मरीज की जान बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed