{"_id":"699a0ba4edb4b5def20caca7","slug":"copper-pipes-and-wires-stolen-from-acs-of-10-shops-in-a-single-night-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158678-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एक ही रात में 10 दुकानों के एसी से कॉपर पाइप और तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एक ही रात में 10 दुकानों के एसी से कॉपर पाइप और तार चोरी
विज्ञापन
अंबाला कैंट की गांधी मार्केट में चोरियां होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती हुई: सोशल मीड
गांधी मार्केट में वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट की गांधी मार्केट में चोरों ने एक ही रात में 10 दुकानों के बाहर व छतों पर लगे एसी के कॉपर पाइप व तार चोरी कर लिए। चोरों ने शुक्रवार की रात वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। एक के बाद एक दुकानदारों ने चोरी होने की बात कहीं। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दुकानदारों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांधी मार्केट में दुकानों के पीछे मुख्य नाला होने के कारण चोर पीछे से आसानी से भाग जाते हैं।
चोरों ने गांधी मार्केट में जापान इलेक्ट्रॉनिक्स, लवली इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल सैल्यूशन, पंजाब कंप्यूटर, एबी इंटरप्राइजेज, सैनिक कंप्यूटर, पीएम इंटरप्राइजेज, टेक फोर इनफोटेक, प्रिंस हेयर ट्रेडर्स व एक और दुकान में चोरी की। दुकानदार जसविंद्र, कुलविंद्र, सुदर्शन, तेजिंद्र, भरत ने बताया कि उनके साथ-साथ आसपास के कई दुकानों में चोरों ने एसी की कॉपर चोरी कर ली। जब अपने-अपने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि रात लगभग 2 बजे से 3 बजे के बीच चोरों ने मार्केट को निशाना बनाया। बेखौफ चोर दुकानों के बाहर व छतों पर चढ़कर एसी की कीमती कॉपर वायर काटते हुए दिख रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि चोर चोरी किए गए सामान को बोरे में भरकर ले गए। घटना को लेकर समस्त दुकानदारों में रोष है।
पाइप के साथ-साथ एसी की गैस निकलने पर पड़ी दोहरी मार
चोर न केवल कीमती कॉपर पाइप ले गए बल्कि तार काटने से एसी की गैस भी लीक हो गई है। अब हर दुकानदार को पाइप डलवाने व गैस रिफिलिंग कराने में करीब 9 से 10 हजार रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ेगा। दुकानदारों का कहना है कि इस मार्केट में हर साल इस तरह की वारदातें होती हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल रहा। दुकानदारों ने मार्केट में गश्त बढ़ाने के लिए राइडर तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। बाजार में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
इंस्पेक्टर लखबीर, थाना प्रभारी अंबाला कैंट