फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Convenience for general class passengers, coaches increased in Amrapali and Akal Takht

Ambala News: जनरल श्रेणी यात्रियों को सुविधा, आम्रपाली और अकाल तख्त में बढ़े कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Convenience for general class passengers, coaches increased in Amrapali and Akal Takht
अंबाला। जनरल श्रेणी के टिकट यात्रियों को सुविधा देने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। इसकी शुरुआत अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली और अमृतसर से श्री पटना साहिब के लिए चलने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस से की गई है।
विज्ञापन

रेलवे ने जनरल टिकट यात्रियों के लिए आम्रपाली में चार से आठ कोच कर दिए हैं। वहीं अकालतख्त एक्सप्रेस में भी तीन की जगह छह कोच कर दिए गए हैं। कोच के बढ़ने से अब जनरल टिकट यात्री ठंड के मौसम में दरवाजों पर खड़े होने से बच जाएंगे और वो कोच के अंदर बैठकर अपना आगामी सफर पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

भीड़ और ठंड को देखते हुए फैसला
अंबाला से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 12 महीने भीड़ रहती है। त्योहार के दिनों में तो ट्रेनों में पैर रखने की जगह भी नहीं मिलती। इसलिए रेलवे को भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें पर स्पेशल ट्रेनाें का संचालन करना पड़ता है जोकि त्योहार खत्म होते ही बंद हो जाती हैं। ऐसे में जनरल श्रेणी के यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ जाती है। रेलवे ने भीड़ और विशेषकर ठंड के मौसम को देखते हुए यह फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य ट्रेनों का हो रहा आंकलन
रेलवे ने धुंध का हवाला देकर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली लगभग 30 से अधिक ट्रेनों को आगामी दो माह के लिए रद्द किया हुआ है। इसमें अंबाला कैंट से बिहार की तरफ जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस भी शामिल है। ट्रेनों के रद्द होने से अब अन्य पर दबाव बढ़ गया है और जनरल कोच में फिर से भीड़ बढ़ने लग गई है। इसलिए रेलवे ने ऐसी कुछ ट्रेनों का आंकलन जनरल टिकट की बिक्री के आधार पर शुरु किया है ताकि अन्य मेल व एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को राहत पहुंचाई जा सके।

वर्जन
रेलवे की पूर्व घोषणा के अनुसार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं ताकि जनरल टिकट के यात्रियों को सुविधा मिल सके। आम्रपाली सहित कुछ अन्य ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं।
एमएस भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed