फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Controversy over the sound of music Father-son attacked with rod

संगीत की आवाज पर विवाद पिता-पुत्र पर राॅड से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the sound of music Father-son attacked with rod
बराड़ा। उगाला गांव में पॉपकॉर्न बेच रहे युवक से संगीत की आवाज कम करने को लेकर हुआ विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा । जब युवक ने अपने पिता को मौके पर बुलाया तो आरोपियों ने दोनों पर लोहे की राड से हमला कर दिया । दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुल्तान सिंह वासी गांव उगाला ने बताया कि वह अपनी रेहड़ी वाली साइकिल पर पॉपकॉर्न बेचने का काम करता है। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह उगाला गांव में चक्की के पास रेहड़ी पर म्यूजिक लगाकर पॉपकॉर्न बेच रहा था। तभी अजय कुमार निवासी उगाला ने उसे संगीत की आवाज कम करने को कहा । शिकायत के अनुसार सुल्तान ने म्यूजिक बंद किया और आगे चल दिया। इसी बीच अजय आया और गालियां देते हुए गले से पकड़ कर थप्पड़ मारने लगा।
विज्ञापन

उसने अपने पिता बलदेव सिंह को फोन किया। बलदेव सिंह मौके पर आया व अपने बेटे से बात कर रहा था। इस दौरान अजय कुमार और उसके दोस्त गुलाब, परमिंदर सिह व गुरप्रीत सिंह ने लोहे की राड से दोनोें पर हमला कर दिया। दोनों ने शोर मचाया तो आस पास से कर्म चंद व राज कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्हें घायल अवस्था में बराड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया । ज्यादा चोटें होने के कारण दोनों घायलों को अंबाला शहर रेफर किया गय। बराड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed