फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Controversy arose over the voice of the church's loudspeaker, two sides clashed

चर्च के लाउड स्पीकर की आवाज को लेकर हुआ विवाद, दो पक्ष भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Controversy arose over the voice of the church's loudspeaker, two sides clashed
बब्याल में चर्च के लाउड स्पीकर की आवाज पर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें चर्च के पास्टर सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अंबाला पास्टर एसोसिएशन के प्रधान जय गोपाल निजी काम से जा रहे थे, तभी पड़ोसी ने लाउड स्पीकर की आवाज को लेकर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने जय गोपाल सहित जयपाल और प्रियंका पर तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह तीनों घायल हो गए। घायलों को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद महेश नगर थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी नरेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि दूसरे पक्ष से कुछ लोगों ने भी खुद के घायल होने की शिकायत थाने में दी है। घायल पास्टर जय गोपाल का कहना है कि वे 20 साल से इलाके में चर्च के पास्टर हैं। लंबे समय से उनकी चर्च को लेकर पड़ोसी विरोध कर रहे हैं। इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed