फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of three lanes begins in Pooja Vihar Colony, people will get relief: Dhiman

पूजा विहार कॉलोनी में तीन गलियों का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत : धीमान

Mon, 27 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 27 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of three lanes begins in Pooja Vihar Colony, people will get relief: Dhiman
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 12 की पूजा विहार कॉलोनी में गली के निर्माण को शुुरु करवाते पार्षद व 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। वार्ड नंबर 12 अंबाला सदर के तहत तीन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद व ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश धीमान ने किया। गलियों का निर्माण पूजा विहार कॉलोनी में किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए बताया कि यह गलियां पिछले काफी समय से बहुत ही खराब हालत में थीं। इसके बारे में उन्होंने सीएम को जानकारी दी गई थी और उनके निर्देश पर ही गलियों को बनाने का आदेश अधिकारियों को दिए गए। वार्ड पार्षद ने बताया कि इन तीन गलियों के बनने से पूजा विहार कॉलोनी व आसपास की सभी कॉलोनी के वासियों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा जल्द ही अन्य सभी कच्ची गलियों को पक्का करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश यादव, मनोज धीमान , सुरेश, मांगे राम, विनय कुमार, मान सिंह, अमित बराड़, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed