फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of TB hospital building soon in the city

Ambala News: शहर में टीबी अस्पताल भवन का निर्माण जल्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of TB hospital building soon in the city
अंबाला सिटी। शहर में पुराने भवन के स्थान पर बनने वाले नए पांच मंजिला टीबी अस्पताल का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया मार्च माह में शुरू हो गई थी, मगर दो महीने निकलने के बाद टेंडर तो खुल गया है, मगर आगे की प्रक्रिया अधूरी है। हालांकि अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने इस प्रोजेक्ट का कार्य एक महीने में शुरू होने की बात कही है। शहर में प्रदेश के पहले टीबी, छाती व हृदय रोग की जांच और इलाज के लिए पांच मंजिला अस्पताल के निर्माण के लिए 56 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी करीब एक साल पहले ही मिल गई थी। अभी इसका 27 करोड़ का टेंडर लगा है।
विज्ञापन


अस्पताल को टीबी और हृदय रोग से संबंधित प्रशिक्षण के लिए नोडल सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। यहां डॉक्टरों के अलावा लैब तकनीशियन एवं एनटीईपी स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। अस्पताल में टीबी क्लीनिक, एमडीआर, पोस्टर ट्यूबरक्यूलर टीबी क्लीनिक, आईएलडी क्लीनिक, जूनोटिक बीमारियों के क्लीनिक, जनरल हृदय ओपीडी, लंग कैंसर क्लीनिक, एआरटी क्लीनिक, एलर्जी एंड इम्युनोथेरेपी क्लीनिक, टबैको सीसेशन क्लीनिक, स्लीप लैब, ईएनटी क्लीनिक, आडियोमेट्री क्लीनिक, एचआईवी काउंसिलिंग सेंटर, फिजियोथेरेपी रूम एवं अन्य ओपीडी होगी। सौ बेड का टीबी अस्पताल दिल्ली को छोड़ उत्तर भारत में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल होगा।
विज्ञापन






टेंडर को लेकर टेक्निकल बिट खुल चुकी है। इसमें चार फर्मों के आवेदन आए थे। इसमें एक आवेदन रद्द हो गया। अब 3 आवेदन रह गए हैं। टेंडर की आगे की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करवाया जाएगा। -राजकुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed