फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Construction of new building of Municipal Council, officials busy in raising funds

Ambala News: नगर परिषद की नई इमारत का निर्माण, फंड जुटाने में जुटे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Construction of new building of Municipal Council, officials busy in raising funds
अंबाला छावनी ​स्थित नगर परिषद का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। फंड की कमी से नगर परिषद की नई इमारत का काम अटक गया है। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों ने रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए कई प्रकार की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसमें बैंक से लोन या फिर मॉल में बनने वाली दुकानों के लिए दुकानदारों से अग्रिम राशि का प्रबंध।
विज्ञापन

इस पर अंतिम फैसला निकाय विभाग के मुख्यालय की ओर से लिया जाएगा। इससे पहले पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर फंड जुटाने की योजना तैयार की गई थी, जोकि सरे नहीं चढ़ पाई। हालांकि इसकी जानकारी पहले ही विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। इसलिए अब इमारत से जुड़ी फाइल को दोबारा से नप के कार्यकारी अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ताकि इस पर आगामी कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

दो साल पहले बनी थी योजना
नगर परिषद के पुरानी इमारत की जगह नई और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई इमारत बनाने की योजना को अक्टूबर 2021 में तैयार किया था। इसका नक्शा और ड्राइंग भी तैयार की गई। फरवरी 2022 में नई इमारत के निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तैयार की गई, जोकि अब बढ़कर 70 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहाल इमारत
नगर परिषद की मौजूदा इमारत लगभग 30 साल पुरानी है जोकि पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। अधिकारियों व कर्मचारियों के कमरों की हालात भी काफी दयनीय है। इमारत की टूटी दीवारों और छत से गिर रहे प्लास्टर को छिपाने के लिए पीवीसी शीट्स का सहारा लिया जा रहा है।
ये होगा नगर परिषद की इमारत का स्वरूप
नगर परिषद की योजना अनुसार नई इमारत को स्वरूप मल्टीप्लेक्स की तरह तैयार किया जाना है। नए चार मंजिला भवन में फूड कोर्ट, लगभग 100 दुकानें, 50 शोरूम और पार्किंग आदि का निर्माण किया जाना है। इसमें लोगों के बैठने की सुविधा, खानपान सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

वर्जन
नगर परिषद की नई इमारत के निर्माण के लिए फाइल मिली है। इसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं अभी फंड की कमी निर्माण कार्य के लिए बाधा बनी हुई है। इसके लिए अलग-अलग विकल्प पर कार्य किया जा रहा है, जिससे कि जल्द से जल्द फंड का प्रबंध किया जा सके।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed