फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Conspiracy to terrorize Baldev Nagar police station: NIA to investigate; Shahzad Bhatti was the mastermind

बलदेव नगर थाने को दहलाने की साजिश : अब एनआईए करेगी जांच, शहजाद भट्टी था मास्टरमाइंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to terrorize Baldev Nagar police station: NIA to investigate; Shahzad Bhatti was the mastermind
- सात आरोपियों की गिरफ्तारियों के बाद अंबाला पुलिस की एसआईटी ने पूरी की अपनी जांच
विज्ञापन

- अब तक विस्फोट सामग्री का नहीं हुआ खुलासा, एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाने को दहलाने की साजिश के मामले की जांच अब एनआईए को सौंप दी है। सात आरोपियों की गिरफ्तारियों के बाद अंबाला पुलिस की एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है। हालांकि अब तक विस्फोटक सामग्री का पता लगाने के लिए एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। पहले भी एनआईए अंबाला की एसआईटी के साथ मिलकर जांच कर रही थी लेकिन अब पूरा मामला वह खुद देखेगी। जांच में शहजाद भट्टी ही मास्टरमाइंड निकला है।
अंबाला एसआईटी की जांच में मुख्य आरोपी पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी सामने आया है। एक के बाद एक पकड़े गए आरोपियों के तार सीमा पार बैठे शहजाद भट्टी से ही जुड़ गए थे। पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब के अलग-अलग गांव में युवाओं को ही शहजाद भट्टी संपर्क में लेकर अपने साथ जोड़ता था। वह भारत से ही फर्जी सिम को इस मामले में पकड़े गए आरोपी अमरजीत, सत्यम, सुखदेव के जरिये खरीदता था। फिर उन्हें ड्रोन भेजकर पाकिस्तान मंगवा लेता था। बदले में आरोपियों को नशा उपलब्ध करवाता था।
विज्ञापन

थाने में खड़ी की थी कार
अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाने में 21 जनवरी को एक मारुति कार खड़ी कर उसे विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया गया था। गनीमत रही कि विस्फोट सामग्री से जोरदार धमाका नहीं हुआ व आग डिग्गी में रखे गैस से भरे मिनी सिलिंडरों तक नहीं पहुंची। इस मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थी। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने एसआईटी का गठन किया था। अब तक इस मामले में पुलिस पटियाला निवासी कर्मजीत, फिरोजपुर निवासी आकाश व सौरभ दो भाईयों व फिरोजपुर निवासी रमन, अमरजीत, सत्यम व सुखदेव को काबू किया था। पता चला कि अमरजीत व सुखदेव हाईवे किनारे कनोपी लगाकर लोगों को डमी सिम देते थे और सही सिम सीमा पार भेज देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंबाला एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। आगे की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। इस मामले में अब तक सात आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। विस्फोटक सामग्री का पता लगाने के लिए अभी एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed