फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congressmen protest against rising prices of petrol and diesel in Ambala

कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against rising prices of petrol and diesel in Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने विधायक शैली चौधरी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य रामकिशन गुर्जर की अगुवाई में हलके के कई पेट्रोल पंपों पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियोें ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विधायक शैली ने नारायणगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलन पैलेस के नजदीक पेट्रोल पंप पर धरना देकर कहा कि पिछले 5 माह में रिकॉर्ड 43 बार डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए। केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दामों में 39 फीसदी बढ़ोतरी कर हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राम किशन ने कहा कि केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में किसान की आमदनी दोगुनी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2021-22 में धान की एमएसपी में 72 रुपये की बढ़ोतरी मात्र 3.9 प्रतिशत ही है । डीएपी के दामों में पहले बढ़ोतरी कर गई। किसान संगठनो के विरोध को देखते हुए दाम तो फिर वही कर दिए लेकिन कंपनियों की सब्सिडी पहले से अधिक बढ़ाकर उन्हें मालामाल कर दिया। हाल यह हैं कि सही योजना के अभाव में लोगों को कोरोना से जंग में कारगर वैक्सीन नहीं मिल रही। एक ही वैक्सीन के देश में अलग-अलग दाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed