{"_id":"64a1dd04741c3e76940dc657","slug":"congressmen-demonstrated-by-garlanding-tomatoes-and-gas-cylinders-ambala-news-c-36-1-amb1003-6157-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कांग्रेसियों ने टमाटर और गैस सिलिंडर को फूल माला पहनाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कांग्रेसियों ने टमाटर और गैस सिलिंडर को फूल माला पहनाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी अंबिका देवी मंदिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ टमाटर और गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन ने की। इसका आयोजन जिला सेवादल अध्यक्ष कुलदीप सिंह गुल्लू और उपाध्यक्ष हरजीत बब्बल ने किया और मंच संचालन दविंद्र बजाज ने किया।
इस दौरान रोहित जैन ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 दिनों में महंगाई और बढ़ती कीमतों को कम करने का वादा किया था, लेकिन अपने शासन के 9 साल बाद भी ऐसा करने में सरकार पूरी तरह से विफल रही। जैन ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियों बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ इस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई है। जिससे भारत का हर नागरिक परेशान हैं, क्योंकि सब्जियां हो, खाद्य तेल, दालें, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर सभी के रेट बहुत ज्यादा हैं। टमाटर की कीमतें 100 रुपये किलो, दालें 150-220 रुपये तक पहुंच गई हैं। जनता की थाली छीनने वाली सरकार ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
वरिष्ठ नेता तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई रोकने में मोदी सरकार की विफलता को उजागर करने के लिए आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और अधिक विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करती रहेगी। इस दौरान राज रानी, जिला पंचायती राज अध्यक्ष सुरजीत सिंह, इशु गोयल, स्टेट कांग्रेस डीएनटी प्रधान अशोक बरतिया, पूर्व पार्षद गुरदेव व अन्य मौजूद रहे।