फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress youth workers opened fire on Agneepath scheme, took out torch march by raising slogans against the central government

अग्निपथ योजना पर कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने खोला र्मोचा, केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निकाली मशाल यात्रा,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Congress youth workers opened fire on Agneepath scheme, took out torch march by raising slogans against the central government
मशाल यात्रा में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप अंबाला शहर के पंचायत भवन से सिटी जगाधरी गेट तक मशाल यात्रा भी निकाली। इस मशाल यात्रा की अगुवाई राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवारू व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा भी विशेषतौर पर मशाल यात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अमीषा चावला, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रतीक चौधरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकुर मेहता, मुलाना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत चौहान व रोहित शर्मा विशु की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम कर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन ने किया। मशाल यात्रा से पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार सेना में पेंशन रोकने के लिए अग्निपथ योजना लेकर आई है। इस योजना से न केवल देश की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि बेरोजगारी की समस्या में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

यह योजना न देशहित में न ही युवाओं के हित में, इस योजना से सेना कमजोर होगी। जो युवा चार वर्ष के लिए सेना में भर्ती होगा। वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेगा। पूरे जोश के साथ वह देश की सुरक्षा नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ष युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का जुमला दिया था। मगर दो करोड़ रोजगार देना तो दूर की बात है, केंद्र सरकार के अधीन 26 लाख पद खाली पड़े हैं। अकेले सेना में ही दो लाख पद खाली पड़े हैं। बीते 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी में वन रैंक वन पेंशन देने की घोषणा की थी। मगर अब सरकार नो रैंक नो पेंशन योजना लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौज बचाओ देश बचाओ अभियान की हुई शुरुआत
इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि अग्निपथ योजना की वजह से देश के युवाओं में भारी आक्रोश है। इस योजना के विरोध में युवा कांग्रेस की ओर से फौज बचाओ, देश बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवारू ने कहा कि देश की सुरक्षा से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा एक दिन सरकार को यह योजना भी वापिस लेनी होगी। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि फौज बचाओ देश बचाओ अभियान से हर गांव व ब्लॉक के युवाओं को जोड़ा जाएगा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अमीषा चावला ने कहा कि युवाओं के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रतीक चौधरी, रोहित शर्मा विशु, दुष्यंत चौहान व अंकुर मेहता की भी चावला ने बेहतर कार्य करने पर उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मशाल यात्रा में राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव चेतन चौहान, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, सह प्रभारी सत्यवान गहलोत, वीरेंद्र सिंह निक्कू, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, मनमोहन बजाज बंटी, गुरजिंद्र सिंह झांडी, बिट्टू जट्ट, रूबल शर्मा, केतन भाटिया, कश्यप शर्मा, जंटी बनौंदी, जग्गा खैरा, गौरव ढींगरा, हरमन सिंह हैरी, मुकेश सिरसवाल, सिमरजीत सिंह, धूम सिंह नंगोली, हरीश सचदेवा, शैंकी गरनाला, बंटी प्रेमनगर, जसप्रीत चिंटू, शैरी झांडी, उधम सिंह नारायणगढ़, बहादुर सिंह, ललित कुमार, विनय कुमार, हरदीप सिंह लाड्डा, दीपक बत्तरा, बहादुर सिंह, शंटी, मुकुल गोयल समेत सैकड़ों युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed