फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress hunger strike on corruption spread in municipal corporation

नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार पर कांग्रेस की भूख हड़ताल

Thu, 28 Apr 2022 12:54 AM IST
chandigarh Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress hunger strike on corruption spread in municipal corporation
अंबाला सिटी। नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता निगम गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। बुधवार सुबह 9 बजे से लेकर 5 बजे तक 41 कांग्रेसियों ने हड़ताल की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य सरकार के साथ मेयर पर भी कांग्रेसियों ने हमला किया। उन्होंने नगर निगम में चल रही धांधलियों, एनडीसी व एनओसी के मुद्दे पर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर मेयर व अन्य अधिकारी जिम्मेदार हैं। एक साल की अवधि के दौरान नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। लोग एनडीसी व एनओसी के लिए धक्के खा रहे हैं। अधिकारियों की मिलीभगत से व्यवसायिक कॉलोनियां काटी जा रही हैं। सरेआम निगम को चूना लगाया जा रहा है। सफाई व आवारा जानवरों की वजह से शहर की जनता परेशान है। घरों से कूड़ा उठान के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है। अधिकारी व प्रतिनिधि आंखें बंद कर पूरे शहर की लूट का तमाशा देख रहे हैं। भूख हड़ताल का समापन वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री किरण बाला जैन व इशु गोयल कांग्रेसियों को जूस पिला कर किया गया। एडवोकेट रोहित जैन के साथ भूख हड़ताल पर तरुण चुघ, प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बजाज, बलविंद्र पुनिया, रिंकू पुनिया, सेवादल के प्रधान कुलदीप सिंह गुल्लू, नरिंद्र पाली, अशोक बरतिया, कांग्रेस उपप्रधान हरजीत सिंह बब्बल, रविंद्र प्रजापत, राज रानी, सचिन पुनिया, अर्जुन धीमान, आशीष टक्कर आदि बैठे।
विज्ञापन

कांग्रेस जनता के साथ
रोहित जैन ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से सत्ता में बैठे कई लोग गैर कानूनी तरीके से अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों के खून पसीने की कमाई लूट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी तरह से जनता के साथ है। जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का विरोध किया जाएगा। कांग्रेसियों ने जोर देते हुए कहा कि जब तक जनता को एनडीसी व एनओसी के मुद्दे पर राहत नहीं मिलती तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed