फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress demonstrated in the corporation by using brooms

Ambala News: कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर निगम में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated in the corporation by using brooms
अंबाला सिटी। बारिश होने से शहर में जलभराव और नालों की सफाई नहीं होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश डेलीगेट व घोषणा पत्र समिति के सदस्य व पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने किया। उन्होंने संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा और इसके बाद निगम आयुक्त कार्यालय से मेयर के कार्यालय तक झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित जैन ने कहा कि अंबाला में ट्रिपल इंजन की सरकार है, लेकिन सरकार की सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है। जिसके कारण अंबाला ने पिछली बार सन 2023 में बाढ़ का दंश झेला। इस बार भी शहर के नालों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। शहर में वर्तमान में जो छोटे-बड़े नाले-नालियों की सफाई का कार्य चल रहा है। इसमें नालों की सफाई केवल ऊपर सतह पर की जा रही है, नालों के अंदर गाद भरी पड़ी है। उन्होंने मांग की कि शहर के छोटे बड़े नाले-नालियों की सफाई सही ढंग से एसडब्ल्यूएम ( सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) 2016 की गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए की जाए। जिससे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा व लोगों के जान-माल की सुरक्षा हो सके। रोहित जैन ने नगर निगम में कर्मचारियों की कमी और कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस समय निगम में लगभग 495 कर्मचारी है। जिसमें से 410 कच्चे कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व शहर की जरूरत को समझते हुए और पक्के कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण चुघ, जिला सेवा दल प्रधान कुलदीप सिंह गुल्लु, प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता दविंद्र बजाज, नरेंद्र पाली, जिला सेवा दल उपप्रधान हरजीत सिंह बब्बल, कैप्टन जतिंद्र पाल सोढ़ी, गौरव गूगलानी, सुरिंद्र कौर ,विपिन गर्ग व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed