फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress cancel Chitra Sarwara membership for six years, contesting election from Ambala independent candidate

Haryana: कांग्रेस ने चित्रा सरवारा की छह साल के लिए की सदस्यता रद्द, निर्दलीय लड़ रहीं हैं अंबाला से चुनाव

Sun, 22 Sep 2024 04:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

शिकायतों में कहा गया था कि चित्रा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा रही हैं।

विज्ञापन
Congress cancel Chitra Sarwara membership for six years, contesting election from Ambala independent candidate
चित्रा सरवारा - फोटो : संवाद

विस्तार

 

विज्ञापन

अंबाला छावनी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता को छह साल के लिए रद्द कर दिया गया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से 20 सितंबर को इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया। कांग्रेस कमेटी के सचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि अंबाला कैंट में कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के आधार पर चित्रा सरवारा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


शिकायतों में कहा गया था कि चित्रा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं और निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा रही हैं। जांच के बाद इन आरोपों को सही पाए जाने पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने यह कठोर कदम उठाते हुए उनकी सदस्यता को छह साल के लिए रद्द करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed