फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Congress broke the record of 36 years in getting vote share in Ambala Lok Sabha seat

Ambala News: अंबाला लोकसभा सीट पर वोट शेयर लेने में कांग्रेस ने तोड़ा 36 साल का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Congress broke the record of 36 years in getting vote share in Ambala Lok Sabha seat
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। वरुण चौधरी नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए अंबाला लोकसभा (आरक्षित) की जीत इस बार काफी खास रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर अपना 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह रिकॉर्ड मत प्रतिशत यानि वोट शेयर प्राप्त करने में कांग्रेस ने तोड़ा है। बीते 36 वर्ष के आंकड़ों को देखें तो आज तक कांग्रेस प्रत्याशी को अंबाला लोकसभा सीट पर 49.28 प्रतिशत मत शेयर नहीं मिला। जोकि इस बार मिला है। इससे पहले वर्ष 1984 में कांग्रेस से राम प्रकाश को सर्वाधिक 59.52 प्रतिशत मत प्रतिशत मिला था। इसके बाद वर्ष 1989 में कांग्रेस के राम प्रकाश को 46 प्रतिशत से अधिक मत प्रतिशत मिला था तो आगे चलकर वर्ष 2004 में कुमारी सैलजा को 48.99 प्रतिशत मतों से मतदाताओं ने अंबाला का सांसद चुना था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नवनिर्वाचित वरुण चौधरी ने ही अपनी पार्टी की दिग्गज नेता कुमारी सैलजा का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। वहीं यह चुनाव परिणाम बसपा को भी आइना दिखाने वाला साबित हुआ है। अंबाला लोकसभा सीट के इतिहास में जितना खराब प्रदर्शन बसपा ने इस बार किया है उतना आज तक नहीं हुआ। इस बार 1.75 प्रतिशत ही बसपा प्रत्याशी पवन रंधावा को वोट मिल सके। वहीं भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए भी समीक्षा योग्य हो जाता है क्योंकि अंबाला लोकसभा सीट पर तीन बार भाजपा प्रत्याशी स्व रतनलाल कटारिया ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट लेकर जीत दर्ज की थी। मगर इस बार भाजपा प्रत्याशी 45 प्रतिशत के ही आंकड़े पर सिमट कर रह गईं।





------------------

भाजपा का अंबाला लोकसभा सीट पर ग्राफ

वर्ष- प्रत्याशी का नाम- मत मिले- वोट शेयर

वर्ष 1991 - सूरजभान- 1.24 लाख- 19.66

वर्ष 1996- सूरजभान- 2.53 लाख- 31.77

वर्ष 1998- सूरजभान- 2.70 लाख- 36.58

वर्ष 1999- रतनलाल कटारिया- 3.57 लाख- 51.63

वर्ष 2004- रतनलाल कटारिया- 1.80 लाख- 21.27

वर्ष 2009- रतनलाल कटारिया- 3.07 लाख- 35.5

वर्ष 2014- रतनलाल कटारिया- 6.12 लाख- 50.54

वर्ष 2019- रतनलाल कटारिया- 7.46 लाख- 56.72

वर्ष 2024- बंतो कटारिया- 6.14 लाख- 45.64

-------------

कांग्रेस का अंबाला लोकसभा सीट पर ग्राफ

वर्ष- प्रत्याशी का नाम- मत मिले- वोट शेयर

वर्ष 1991 - राम प्रकाश- 1.96 लाख- 31.03

वर्ष 1996- शेर सिंह- 1.66 लाख- 20.85

वर्ष 1998- राजकुमार- 1.74 लाख- 23.52

वर्ष 1999- फूलचंद मुलाना- 2.32 लाख- 33.65 प्रतिशत

वर्ष 2004- कुमारी सैलजा- 4.15 लाख- 48.99

वर्ष 2009- कुमारी सैलजा- 3.22 लाख- 37.19

वर्ष 2014- राजकुमार बाल्मीकि- 2.72 लाख- 22.46

वर्ष 2019- कुमारी सैलजा- 4.04 लाख- 30.71

वर्ष 2024- वरुण चौधरी- 6.63 लाख- 49.28



-----------

बसपा का अंबाला लोकसभा सीट पर ग्राफ

वर्ष- प्रत्याशी का नाम- मत मिले- वोट शेयर

वर्ष 1991 - अमन कुमार- 1.11 लाख - 17.59

वर्ष 1996- अमन कुमार - 1.64 लाख- 20.58

वर्ष 1998- अमन कुमार- 2.73 लाख- 36.97

वर्ष 1999- अमन कुमार- 83644- 12.08

वर्ष 2004- चंद्र पाल- 57028- 6.73

वर्ष 2009- चंद्र पाल- 1.88 लाख - 21.76

वर्ष 2014- डॉ. कपूर सिंह- 1.02 लाख- 8.47

वर्ष 2019- नरेश कुमार- 96296- 7.32

वर्ष 2024- पवन रंधावा- 23583- 1.75

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed