{"_id":"6442bf4f44589eefc309c995","slug":"congress-and-aam-aadmi-party-are-seeing-a-rope-as-a-snake-said-anil-vij-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anil Vij: हरियाणा से कबूतरबाजी करेंगे खत्म करेंगे, कांग्रेस व आप को रस्सी का सांप नजर आ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anil Vij: हरियाणा से कबूतरबाजी करेंगे खत्म करेंगे, कांग्रेस व आप को रस्सी का सांप नजर आ रहा
Fri, 21 Apr 2023 10:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:22 PM IST
सार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर अब हर रेंज स्तर पर पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा से कबूतरबाजी को पूरी तरह से खत्म करेंगे, इस मामले में छोटा या बड़ा, जो भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि लोग अपनी मेहनत की कमाई, अपनी जमीन, जेवर, मकान तक बेचकर विदेश जाने के लिए पैसे देते हैं और यह कबूतरबाज लोगों से खिलवाड़ करते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा में इन सबको कुचलकर खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबूतरबाजी के केस हरियाणा में बढ़ते जा रहे हैं और पहले भी उन्होंने आईजी भारती अरोड़ा के नेतृत्व में एसआईटी बनाई थी। तब एसआईटी ने 589 लोगों को गिरफ्तार कर इस पर लगाम लगाई थी। अब दोबारा मामले आ रहे हैं इसलिए अंबाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन
इसमें अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और कैथल के एसपी अभिषेक जोरवाल शामिल हैं। एसआईटी ने काम करना शुरू कर दिया है और एक टोल फ्री नंबर 8053003400 जारी किया है। इस पर लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
जब से टोल फ्री नंबर जारी किया है, तब से आठ शिकायतें भी आ चुकी हैं। इसमें पुराने 165 पेंडिंग केसों को भी एसआईटी ने निगरानी में लिया है। यह फैसला भी किया गया है कि एसआईटी के साथ हर जिले में डीएसपी हैडक्वार्टर नोडल अधिकारी होगा और एसआईटी उनके संपर्क में रहकर कार्रवाई करेगी।
कानून व्यवस्था को लेकर अब रेंज स्तर पर बैठक
कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए अब प्रदेश में रेंज स्तर पर बैठकें होगी। गृह मंत्री ने कहा कि वह मुख्यालय में पुलिस विभाग से बैठक करते रहते हैं, मगर अब उन्होंने हर रेंज स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को वह गुरुग्राम में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए बैठक कर रहे हैं, इसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को रस्सी का सांप नजर आ रहा
भाजपा सरकार पर सीबीआई व अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग लगाने के आरोप कांग्रेस व आम आदमी पार्टी द्वारा लगाने पर गृह मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब इनको तो रस्सी का भी सांप नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री हो, राहुल गांधी हो या कोई और नेता हो। इन सबको एजेंसियों का भय सताने लगा है और एजेंसियों का भय उन्हीं को होता है, जिन्होंने गलत काम किए हों। ईडी और सीबीआई देश की सर्वोच्च एजेंसियां है जिन्होंने अपनी मेहनत से नाम कमाया है और विपक्षी दल उनका नाम खराब करना चाहते हैं।
सिरफिरे लोग बनना चाहते हैं मीडिया की सुर्खियां
एक कांग्रेस नेता द्वारा अतीक अहमद को शहीद का दर्जा देने एवं कब्र पर तिरंगा फहराने के मामले में मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिरफिरे लोग होते हैं जोकि खाली मीडिया की सुर्खियां बनना चाहते हैं। इसलिए इस प्रकार के काम ऐसे लोग कर रहे हैं।