{"_id":"629d016c42bf044e830429af","slug":"confirmation-of-three-new-cases-of-corona-including-couple-ambala-news-knl110586570","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती सहित कोरोना के तीन नए मामलों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती सहित कोरोना के तीन नए मामलों की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। शहर से दो व कैंट से एक मामला सामने आया है। संक्रमित मरीजों में दंपती सहित एक अन्य पुरुष शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वालों के सैंपल ले लिए हैं और उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। इसके बाद अब कोरोना के कुल आठ सक्रिय मामले हो गए हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक जो भी केस हैं उनमें से कोई भी अस्पताल में दाखिल नहीं है।
सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.65 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 791822 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 36 हजार 239 लोगों का टीकाकरण किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 61 हजार 315 लोगों को पहली तो 10 लाख 31 हजार 007 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण करवाना बेहद आवश्यक है।
सरकार ने पाबंदियां हटा रखी हैं। कोई आदेश आता है तो उस पर अमल किया जाएगा।
डॉ. सुखप्रीत, कोविड-19 नोडल अधिकारी अंबाला