फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Computer based collector rate released, last chance to object

Ambala News: कंप्यूटर आधारित कलेक्टर रेट जारी, आपत्ति का आखिरी मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Computer based collector rate released, last chance to object
अंबाला सिटी। एक जनवरी से नए कलेक्टर रेट जारी होने हैं। मगर इससे ठीक पहले सरकार ने इसमें परिवर्तन कर दिया है। अब नए प्रस्तावित कलेक्टर रेट बुधवार को जारी किए। इसमें कंप्यूटर आधारित नए कलेक्टर रेट प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन

अब लोगों को वीरवार तक इन प्रस्तावित कलेक्टर रेटों को लेकर आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया है। जबकि इससे पहले सभी तहसीलों से रिपोर्ट मंगाकर कलेक्टर रेट प्रस्तावित किए गए थे। अब कंप्यूटर आधारिक कलेक्टर रेटों के आने के बाद से लोग अपनी-अपनी कॉलोनियों के रेट देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए। इससे पहले पुराने प्रस्तावित कलेक्टर रेटों के लिए लोग 30 आपत्तियां दर्ज करा चुके थे। अब नए कलेक्टर रेटों के प्रस्तावित होने से यह आपत्तियां और भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


29 को लिया जाएगा फैसला

29 दिसंबर को अभी तक प्रशासन के पास जो भी आपत्तियां पहुंची हैं उन पर निर्णय लिया जाएगा। जिसमें जहां-जहां आपत्ति होगी वहां के तहसीलदार व अन्य अधिकारियों की मदद लेकर पुराने रेट और नए रेटों को देखा जाएगा। इसके बाद संशोधित कलेक्टर रेटों को एक जनवरी से लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल कंप्यूटर की ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से पिछले वर्ष के कलेक्टर रेट का एक डाटा प्रेषित किया गया। इसके आधार पर कंप्यूटर ने अपने आप ही नियमों को ध्यान में रखते हुए अगले वर्ष में प्रस्तावित कलेक्टर रेटों को विभिन्न क्षेत्रों के हिसाब साझा किया है।





कंप्यूटर आधारित कलेक्टर रेट को बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। लोग अपने क्षेत्र के रेट देखकर आपत्ति वीरवार तक दर्ज करा सकते हैं।
-कैप्टन विनोद शर्मा, डीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed