फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Competitions under district level youth festival on 28

जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत प्रतियोगिताएं 28 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Competitions under district level youth festival on 28
भारत सरकार के निर्देश पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 28 अक्तूबर को छावनी के कुमारी रुक्मिणी देवी हाल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में हरियाणवी लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, तात्कालिक व्याख्या (भाषण), शास्त्रीय गायन हिंदुस्तानी, शास्त्रीय गायन कर्नाटकी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, गिटार, हारमोनियम, शास्त्रीय नृत्य कत्थक, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, कूचिपूड़ी नृत्य, वादक, भरतनाट्यम की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी। ये प्रस्तुति उस विधा में होनी चाहिए जोकि हरियाणवी संस्कृति में प्राय: लुप्तमय या बहुत कम प्रदर्शित हुई हो। ये प्रस्तुति समूह में होगी जिसमें सजिन्दों सहित अधिकतम 10 प्रतिभागी होंगे। जिला व राज्य स्तर पर 10 श्रेणी में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस युवा उत्सव में 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। जिला स्तरीय उत्सव में प्रथम रहने वाली टीमें राज्य स्तरीय और राज्य स्तर पर प्रथम रहने वाली टीम राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगी। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की युवा सांस्कृतिक संयोजिका रेखा सरीन को 9416936226 पर संपर्क किया जा सकता हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed