फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Company representatives reached Ambala for electric buses, will conduct survey

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए अंबाला पहुंचे कंपनी प्रतिनिधि, करेंगे सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Company representatives reached Ambala for electric buses, will conduct survey
अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे पर आने वाले रूटों का होगा सर्वे
अंबाला। इलेक्ट्रिक बसों के लिए दिल्ली की कंपनी डीआईएमटीएस के प्रतिनिधि अंबाला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्राें में करीब 25 स्थानीय रूटों का सर्वे करेंगे।
विज्ञापन

सर्वे के दौरान 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र, जिसमें अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, महेश नगर, पंजोखरा, बब्याल, नारायागढ़, साहा, शाहबाद, बराड़ा और दोसड़का रूटों पर कितना यातायात है और कितनी मैक्सी कैब और कितने ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे। सर्वे के बाद इन रूटों में से कंपनी प्रतिनिधि फाइनल रूट तय कर आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अंबाला में जल्द ही 50 इलेक्ट्रिक बसें आने वाली है। इन बसों के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड के पीछे दो कनाल जगह पर कार्यशाला, चार्जिंग स्टेशन और सब स्टेशन बनाया जाना है। जिसे लेकर दिल्ली की डीआईएमटीएस कंपनी के प्रतिनिधि सोमवार को अंबाला आए थे। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने जीएम से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अंबाला के स्थानीय रूटों के बारे में जानकारी हासिल की। अब कंपनी प्रतिनिधी रोडवेज के अधिकारियाें के साथ मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लगभग 25 मार्गों पर सर्वे कर व्यवस्था को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में इन पांच मार्गों पर होगा सर्वे
सिटी से अंबाला कैंट वाया प्रेम नगर, जंडली, माॅडल टाउन
सिटी से महेश नगर वाया जंडली, माॅडल टाउन
सिटी से महेश नगर वाया बलदेव नगर
सिटी से महेश नगर वाया पोलिटेक्निक चौक, आर्य चौक, पुलिस लाइन, जंडली, मॉडल टाउन
सिटी से बोह बब्याल वाया जंडली, मॉडल टाउन,

ग्रामीण क्षेत्रों के इन 20 मार्गों पर होगा सर्वे
अंबाला सिटी से मालवा वाया मोहड़ा
अंबाला सिटी से बडौली वाया मोहड़ा
अंबाला सिटी से केसरी स्टेशन वाया मोहड़ी
अंबाला सिटी से नारायणगढ़ वाया पंजोखरा
अंबाला सिटी से नन्यौला वाया मटहेड़ी
अंबाला सिटी से तेजा मोहड़ी वाया अंबाला कैंट उगाला बाड़ा
अंबाला सिटी से नगला वाया बोह बब्याल
अंबाला सिटी से जगौली वाया मटहेड़ी, नडियाली
अंबाला कैंट से नारायणगढ़ वाया साहा
अंबाला सिटी से ललाना वाया जलबेहड़ा, मटहेड़ी
अंबाला सिटी से धुराला वाया अंबाला कैंट मिठापुर
अंबाला सिटी से शाहबाद वाया अंबाला कैंट मोहडा, मोहड़ी
अंबाला सिटी से निहारसी वाया ठोल
अंबाला सिटी से बराड़ा वाया अंबाला कैंट दोसड़का
अंबाला सिटी से बरवाला वाया रायवाली
अंबाला सिटी से पिलखनी वाया मिठापुर
अंबाला सिटी से दुखेड़ी वााया अंबाला कैंट मोहडा
अंबाला सिटी से महटेड़ी वाया भानोखेड़ी
अंबाला सिटी से शाहबाद वाया अंबाला कैंट मिठापुर, चूडियाला, केसरी
अंबाला सिटी से कडासन वाया खुड्डा, सपेहड़ा, नानकू, नगला
वर्जन
इलेक्ट्रिक बसों को लेकर दिल्ली की कंपनी डीआईएमटीएस के प्रतिनिधि अंबाला आए थे। कंपनी प्रतिनिधि पचास किलोमीटर एरिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 25 रूटों पर अधिकारियों के साथ मिलकर सर्वे करेंगे। इस सर्वे के बाद फाइनल रूट तैयार करेंगे।
अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे पर आने वाले रूटों का होगा सर्वे

अंबाला जगाधरी नेशनल हाइवे पर आने वाले रूटों का होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed