फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Company director accused of grabbing crores of assets

Ambala News: कंपनी निदेशक पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Company director accused of grabbing crores of assets
अंबाला। शहर के सेक्टर 9/10 स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक ने अपने ही निदेशक और उसके सहयोगियों पर बिजनेस मॉडल चोरी करने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और कंपनी की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा की लंबी जांच के बाद अरुणाचल प्रदेश निवासी पाईलो मीहु, उसकी पत्नी ममता लिंगी और बहन नुप्पी लिंगी समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पार्टनर ही निकला चोर : सेक्टर 9/10 निवासी अरुण कुमार, जो बेस्टवे हेल्थ एंड फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं, ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2016 में यह कंपनी शुरू की थी। अरुणाचल प्रदेश के तेजू निवासी पाईलो मीहु को उन्होंने अपनी कंपनी में भरोसे के साथ साल 2024 में निदेशक बनाया। आरोप है कि पाईलो ने कंपनी में रहते हुए कंपनी के गोपनीय बिजनेस मॉडल, एजेंट नेटवर्क, उत्पादों की फोटो और पूरी कार्यप्रणाली चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed