फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Company contractor accused of embezzling Rs 3.13 lakh

Ambala News: कंपनी के ठेकेदार पर 3.13 लाख हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Company contractor accused of embezzling Rs 3.13 lakh
- कर्मचारियों ने हंगामा किया तो कंपनी ने दोबारा अपनी तरफ से दिए, ठेकेदार नामजद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नारायणगढ़ के जटवाड़ स्थित ओएसिस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का ठेकेदार 3.13 लाख की राशि लेकर भाग गया। यह धनराशि कर्मचारियों को दी जाने वाली थी। कंपनी के उप महाप्रबंधक अजय तोमर की तहरीर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने ठेकेदार अनिल सिंगला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पर कर्मचारियों के लिए दी गई राशि हड़पने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

कर्मचारियों ने किया था हंगामा

कंपनी के डीजीएम अजय तोमर ने बताया कि आरोपी अनिल सिंगला नार्थ कांट्रेक्टर के नाम से कंपनी में मैनपावर यानी मजदूर उपलब्ध करवाने का काम करता था। जनवरी 2026 में दो बिल जमा कराए थे। इन बिलों की कुल राशि 3 लाख 77 हजार 796 रुपये थी। कंपनी ने विश्वास करते हुए 2 फरवरी 2026 को आरोपी के बैंक खाते में 3.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। भुगतान प्राप्त करने के बाद ठेकेदार अनिल सिंगला ने कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान नहीं किया और उस राशि को निजी कार्यों में खर्च कर दिया। जब लेबर ने कंपनी में हंगामा किया तो कंपनी को मजबूरन दोबारा अपनी जेब से लेबर का भुगतान करना पड़ा, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। तभी से फोन बंद जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed