फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Common morning festival, Nagar Kirtan will come out on November 14

14 नवंबर को निकलेगी साझी प्रभातफेरी, नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Common morning festival, Nagar Kirtan will come out on November 14
गोबिंद नगर एरिया में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। - फोटो : Ambala
अंबाला। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर से प्रभातफेरी का आयोजन शुरू हो गया। पहली प्रभातफेरी 6 नवंबर व दूसरी 7 नवंबर को निकाली गई। प्रभातफेरी में स्थानीय निवासी शामिल हुए और उन्होंने नाम सिमरण करते हुए इलाहीबाणी के जाप किए।
विज्ञापन

गोबिंद नगर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि गुरु महाराज का प्रकाश पर्व पूरे उत्साह व श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। छावनी के सभी गुरुद्वारा कमेटियों ने प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इस संबंध में 6 नवंबर से प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है जो कि 18 नवंबर को संपन्न होगी।
विज्ञापन

बताया कि 8 नवंबर सोमवार को प्रभातफेरी सुभाष कॉलोनी व हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाएगी। 9 नवंबर को राम नगर व दुर्गा नगर, 10 नवंबर को गोबिंद नगर व लाजवंती कॉलोनी, 11 नवंबर गोबिंद नगर व एकता विहार, 12 नवंबर ग्रीन पार्क व राजा पार्क, 13 नवंबर गोबिंद नगर व राम नगर, 14 नवंबर सांझी प्रभातफेरी, 15 नवंबर सुभाष कॉलोनी व हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, 16 नवंबर लाजवंती कॉलोनी व दुर्गा नगर, 17 नवंबर गोबिंद नगर व राम नगर और 18 नवंबर को सिर्फ गोबिंद नगर क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर 17 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे और 19 नवंबर प्रकाश पर्व के दिन श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न करते हुए कथा व कीर्तन समागम सजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर को निकलेगी सांझी प्रभातफेरी
महेशनगर क्षेत्र के 10 गुरुद्वारा प्रबंधकों की बैठक शनिवार रात गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। अध्यक्षता केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने की। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 14 नवंबर रविवार को सांझी प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के सभी गुरुद्वारों से प्रभातफेरियां महेशनगर चौक पर एकत्रित होंगी और एक नगर कीर्तन के रूप में गुरुद्वारा गोबिंद नगर पहुंचेगी। यहां संगत को इलाहीबाणी के जाप करवाए जाएंगे, तत्पश्चात गुरु का लंगर बांटा जाएगा। बैठक के दौरान शाम नगर, दयालबाग, महेशनगर, प्रीत नगर, नानकसर, नाम सिमरण, साध संगत, पूजा विहार व गांव करधान की प्रबंधक कमेटियां मौजूद रही। इस मौके पर प्रीतपाल सिंह, मनजीत सिंह, नाहर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सरूप सिंह, जसपाल सिंह, कृष्ण सिंह, रविंदर सिंह, अमरीक सिंह, जतिंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।

गोबिंद नगर एरिया में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु।

गोबिंद नगर एरिया में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरूद्वारे में बैठक करते गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य।

अंबाला छावनी के गोबिंद नगर गुरूद्वारे में बैठक करते गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed