{"_id":"64c0277cebf967a73601d407","slug":"colonies-will-be-free-from-underground-pipeline-ambala-news-c-36-1-amb1003-7383-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंडरग्राउंड पाइप लाइन से कॉलोनियां होंगी नालीमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंडरग्राउंड पाइप लाइन से कॉलोनियां होंगी नालीमुक्त
विज्ञापन
कबीर नगर व शिवालिक कॉलोनी में पार्षद मेघा गोयल ने अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने के कार्य का किया
अंबाला सिटी। शहर के वार्ड-9 में अब दो रिहायशी कॉलोनियां नालीमुक्त होंगी। इन कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से नालियों की जगह अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी। इस योजना पर 17 लाख का खर्च आएगा।
मंगलवार को वार्ड-9 की कांग्रेसी पार्षद मेघा गोयल ने दोनों कॉलोनियों में अंडरग्राउंड पाइप डालने के काम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कॉलोनी के लोगों को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। पार्षद मेघा गोयल ने बताया कि कबीर नगर में 11 लाख रुपये की लागत से नालियों की जगह अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी।
इसके अलावा शिवालिक कॉलोनी में भी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालने पर छह लाख की लागत आएगी। पार्षद के पति ईशु गोयल ने बताया कि इन कॉलोनियों के लोग पिछले लंबे समय से नालियों की जगह अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि खुली नालियों की वजह से कॉलोनियों में गंदगी का माहौल है।
विज्ञापन
नालियों से आने वाली दुर्गंध से हर नागरिक परेशान है। नालियों में पैदा होने वाले कीट पतंगे मक्खी-मच्छर भी बीमारियों को विस्तार दे रहे हैं। गोयल ने बताया कि नालियों के अंडरग्राउंड होने से इन सभी समस्याओं का समाधान होगा।
पार्षद गोयल ने 17 लाख रुपए का कार्य शुरू होने के लिए नगर निगम की कमिश्नर अंजू चौधरी, डीएमसी दीपक सूरा का भी आभार जताया। इस दौरान कबीर नगर से मोहनलाल, संजीव कुमार, सौरभ अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, रजत अग्रवाल, बिंदु, लाली, नरेश मित्तल, राकेश गर्ग, हैप्पी, शिवालिक कॉलोनी वासी सोमनाथ, धर्मपाल, राजकुमार, राकेश कुमार, अश्वनी गुप्ता, रोहित गुलाटी और शिंदा भी मौजूद रहे।