फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cold again after two days of sunshine, one expected rain

Ambala News: दो दिन धूप के बाद फिर ठंड, एक को बारिश की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Cold again after two days of sunshine, one expected rain
कोहरे की चादर में लिपटा अंबाला, रविवार की सुबह जीटी रोड से गुजरता वाहन चालक , संवाद।
अंबाला सिटी। दो दिन धूप खिलने के बाद फिर से कड़ाके की ठंड हो गई। रविवार सुबह से शाम तक ठंडी हवा चली और दिनभर कोहरा रहा। इस कारण धूप के दर्शन नहीं हुए और लोगों को ठंड के कारण परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शाम होते-होते मौसम ज्यादा खराब हो गया। शनिवार रात तक मौसम साफ था, लेकिन रविवार अल सुबह घना कोहरा छा गया। जहां शनिवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया था। वहीं रविवार को दोबारा ठंड बढ़ने से दिन का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस फिर लुढ़क गया।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है, लेकिन इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अल सुबह धुंध रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26-27 जनवरी को बीच-बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है, मगर एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 30-31 जनवरी को आंशिक बदलवाई और एक फरवरी को हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है।

दो दिन में धूप से बढ़ा तापमान

बीते शुक्रवार और शनिवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। दो दिन में अधिकतम तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 20.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान दो दिनों में सात डिग्री से ज्यादा बढ़ा। इससे पहले जनवरी माह के शुरू होने से लेकर 25 जनवरी तक कड़ाके की ठंड रही और दिन अधिकतम तापमान 13 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा था। सोमवार को फिर मौसम ने पलटी ली। इससे तापमान फिर लुढ़क गया। सुबह से शाम तक धूप न निकलने के कारण ठंड रही। शाम को बादल भी छा गए।

एक फरवरी को हल्की बारिश की संभावना
जनवरी माह के 25 दिन कड़ाके की ठंड रही। अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। 29 जनवरी तक घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, 31 जनवरी से बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। फरवरी माह की शुरूआत भी हल्की बारिश से हो सकती है। जनवरी माह में अभी तक बारिश नहीं हुई है। बीते 2011 से लेकर अब तक जनवरी माह में बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बार जनवरी माह सूखा ही रहा।

कोहरे की चादर में लिपटा अंबाला, रविवार की सुबह जीटी रोड से गुजरता वाहन चालक , संवाद।

कोहरे की चादर में लिपटा अंबाला, रविवार की सुबह जीटी रोड से गुजरता वाहन चालक , संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed