{"_id":"66c527b69cfc080314068f86","slug":"code-of-conduct-obstruction-in-cm-cup-2024-no-campaigning-no-certificate-ambala-news-c-36-1-sknl1017-128347-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता : सीएम कप-2024 में अड्ंगा, नहीं होगा प्रचार, न प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता : सीएम कप-2024 में अड्ंगा, नहीं होगा प्रचार, न प्रमाण पत्र
विज्ञापन
अंबाला छावनी वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम का फुटबॉल मैदान
अंशु शर्मा
अंबाला। हरियाणा में पहली बार होने वाले सीएम कप-2024 में अबकी बार आचार संहिता का अड़ंगा डल गया है। ब्लॉक और जिला स्तरीय मुकाबले तो हो गए है, आज से अंबाला में जोनल लेवल के मुकाबले होने जा रहे हैं।
कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुननगर, पंचकूला, करनाल व अंबाला की विजेता टीमों के बीच फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, कबड्डी के मुकाबले होंगे। आचार संहिता लगने के कारण इस प्रतियोगिता में किसी भी तरह का पोस्टर या बैनर नहीं लगेगा इसमें सीएम कप-2024 का प्रचार प्रसार हो।
साथ ही खिलाड़ियों को कोई भी प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। हालांकि जोनल के बाद स्टेट लैवल की प्रतियोगिता में विजेता टीमों को नकद ईनाम, मेडल और ट्रॉफी दी जानी थी लेकिन अभी उसको लेकर भी असमंजस की स्थिति बनकर रह गई है कि आखिर वह होगा की नहीं या ईनाम की राशि दी जाएगी कि नहीं।
विज्ञापन
साथ ही खिलाड़ियों को कोई प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जाएगा ताकि किसी तरह से आचार संहिता का उल्लंघना न हो। जबकि इस प्रतियोगिता में सैंकड़ों की संख्या में खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। दरसअल, अंबाला में 21 अगस्त से अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम व सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जोनल लेवल के मुकाबले होंगे। इसके बाद खिलाड़ियों को स्टेट लेवल के मुकाबलों में खेलने का मौका मिलेगा।
पहले भी स्थगित हो गया था सीएम कप
हरियाणा में सीएम कप-2024 पहले 28 फरवरी से एक मार्च तक होना था लेकिन आखिरी दिनों में ही इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि विभाग की तरफ से विद्यालयों की परीक्षाओं का हवाला दिया गया था। उस समय खेल विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। अबकी बार भी अचानक खेल विभाग की तरफ से पांच अगस्त को ही सीएम कप को करवाने के लिए महज दो दिन के भीतर यानी सात अगस्त से खेल कराने की घोषणा कर दी गई थी।
वर्जन
21 अगस्त से जोनल लेवल की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। आचार संहिता के कारण जोनल लैवल के विजेताओं को प्रमाण पत्र भी नहीं दिया जाएगा। खेलों के दौरान भी किसी तरह का प्रचार नहीं किया जाएगा। स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं के लिए अभी कोई जानकारी नहीं है।
राजबीर, जिला खेल अधिकारी, अंबाला।