फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Coaches were brought from Chandigarh, Garib Rath passengers were stranded at Ambala station for two hours

Ambala News: चंडीगढ़ से मंगाए कोच, दो घंटे तक अंबाला स्टेशन पर फंसे रहे गरीब रथ के यात्री

Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Coaches were brought from Chandigarh, Garib Rath passengers were stranded at Ambala station for two hours
अंंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ​टिकट दिखाते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सरहिंद मे क्षतिग्रस्त हुए गरीबरथ एक्सप्रेस के तीन कोच को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से मंगवाया गया क्योंकि अंबाला रेलवे स्टेशन पर एसी एलएचबी श्रेणी के कोच मौजूद नहीं थे। चंडीगढ़ से कोच के आने में एक घंटे से अधिक का समय लग गया, वहीं जो कोच गरीबरथ एक्सप्रेस के साथ जोड़े गए तो वो भी कूलिंग नहीं कर पाए। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों कोच की बिजली और एसी को चालू किया गया और दो घंटे की देरी के बाद शनिवार दोपहर लगभग दो बजे ट्रेन को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया, जबकि सरहिंद से ट्रेन दोपहर 12:20 बजे अंबाला स्टेशन पर पहुंच गई थी।

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग की भेंट चढ़े तीन एसी कोच को बदलने के लिए पहले कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन का निर्धारण किया गया, लेकिन फिर ट्रेन को अंबाला स्टेशन पर ठहराव देने की योजना बनाई गई और इसके लिए प्लेटफार्म एक का निर्धारण किया गया। प्लेटफार्म को खाली कराने के लिए रेलवे अधिकारियों ने जोर-आजमाइश भी शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद प्लेटफार्म को बदलने के निर्देश जारी हो गए कि गरीबरथ एक्सप्रेस को प्लेटफार्म दो पर लिया जाए, जहां पहले से ही सैकड़ों यात्री बिहार जाने वाली जनसेवा सहित आम्रपाली एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। अचानक भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों सहित आरपीएफ व अन्य रेल कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला और यात्रियों को धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


अंबाला-अमृतसर रेल खंड रहा प्रभावित
सरहिंद रेलवे स्टेशन के नजदीक हुए हादसे के बाद अमृतसर-अंबाला रेल खंड बुरी तरीके से प्रभावित हो गया। सुबह लगभग 7:30 बजे गरीबरथ ट्रेन के क्षतिग्रस्त कोच को हटाने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। इस कारण अमृतसर से अंबाला की तरफ आने वाला रेल खंड भी प्रभावित हो गया और ट्रेनों को बीच रास्ते के अन्य रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। इस दौरान ट्रेन नंबर 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरमुखी एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 14682 जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी सहित जनसेवा एक्सप्रेस आदि घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।

अंंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाते यात्री। संवाद

अंंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाते यात्री। संवाद

अंंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाते यात्री। संवाद

अंंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed