फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Coach guidance system becomes a problem for passengers

Ambala News: कोच गाइडेंस सिस्टम यात्रियों के लिए बने परेशानी

Wed, 16 Jul 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 16 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Coach guidance system becomes a problem for passengers
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर लगे 10 साल पुराने कोच गाइडेंस सिस्टम मुसीबत बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 4.23 बजे प्लेटफार्म दो पर आई ट्रेन नंबर 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कोच की सही जानकारी न होने के कारण यात्री इधर-उधर भटकते नजर आए। लगभग पांच मिनट तक वो अपने कोच की छानबीन में जुटे रहे। हालांकि मौके पर मौजूद टिकट निरीक्षकों ने उनका मार्गदर्शन भी किया।
ट्रेन पांच मिनट के ठहराव के बाद 4.28 बजे गंतव्य की तरफ रवाना हो गई। पुराने कोच गाइडेंस सिस्टम के कारण ट्रेन के आने से पहले यात्रियों को कोच की सही जानकारी नहीं मिल रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को धक्का-मुक्की करते हुए कोच तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छावनी रेलवे स्टेशन पर 126 के करीब कोच गाइडेंस सिस्टम लगे हुए हैं जोकि पुराने हो चुके हैं। इन कोच गाइडेंस सिस्टम में खामी की गाज पूर्व में वरिष्ठ सेक्शन अभियंता पर भी गिर चुकी है। बावजूद इसके इस प्रक्रिया में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। ऐसे में विभागीय निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोच गाइडेंस सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करता तो उद्धोषणा प्रणाली से यात्रियों को कोच की जानकारी दी जाए, लेकिन कर्मचारियों द्वारा यह प्रक्रिया भी नहीं अपनाई जा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed