फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CNG buses Start from ambala cantt

अंबाला छावनी से सढ़ौरा के बीच चली सीएनजी बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
CNG buses Start from ambala cantt
एक माह की की उठापटक के बाद मंगलवार को सहकारी समिति संचालकों द्वारा खरीदी गई 7 सीएनजी बसों का संचालन शुरू हो गया। छावनी बस अड्डे पर द अंबाला सहकारी परिवहन समिति पदाधिकारियों ने पाठ पूजा के बाद बसों को गंतव्य की तरफ रवाना किया। ये बसें 15 मिनट के अंतराल से लेकर 2 घंटे के अंतराल के बीच चलेंगी।
विज्ञापन

सहकारी परिवहन समिति पदाधिकारी राम नाथ राणा, ओमप्रकाश, धर्मपाल, महेश गुप्ता व राजेश ने बताया कि एकता ट्रांसपोर्ट की एक बस का संचालन छावनी बस अड्डे से साढ़ौरा के बीच किया जाएगा, वहीं 2 बसों का संचालन शहर से पिपली, 2 बसों का संचालन शहर से नारायणगढ़ और 2 बसों का संचालन शहर से लाडवा के बीच दोनों दिशाओं में किया जाएगा। बसों के ग्रामीण रूट पर चलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। पहले बस को लेकर 1 से 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ता था, अब यह इंतजार सिर्फ 15 मिनट का रह जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------
यह होगी समय सारिणी
समिति महासचिव सुरिंदर राजू शर्मा ने बताया कि साढ़ौरा से छावनी बस अड्डे के लिए बस रोजाना सुबह 7 बजे, 11.35 बजे व शाम 4 बजे चलेगी, वहीं छावनी बस अड्डे से साढ़ौरा के लिए बस सुबह 9.30 बजे, 2.15 बजे व शाम 7 बजे होगा। शहर से पिपली के लिए 2 बसें सुबह 8.30 बजे,10.30 बजे, दोपहर 12.30 बजे, दोपहर 2.30 बजे,शाम 4.30 और 6.30 बजे चलेंगी। नारायणगढ़ से शहर के लिए बस सुबह 8 बजे, 8.15 बजे, दोपहर 12 बजे, 12.15 बजे व शाम 4 और 4.15 बजे चलेगी, वहीं शहर से बस 10,10.15 बजे, दोपहर 2 व 2.15 बजे व शाम 6 और 6.15 बजे चलेगी। शहर से लाडवा के लिए बस सुबह 7, 7.15, 9.30, 9.50 बजे, दोपहर 1.30 व 1.40 बजे और शाम 6 और 6.15 बजे चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
पर्यावरण के लिए सुरक्षित
सीएनजी बसों के चलने से वायु प्रदूषण कम होगा व यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेंगी। सीएनजी की एक बस की कीमत 35 लाख रुपये है। सीएनजी बसों के चलने से डीजल के भारी-भरकम खर्च से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed