फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CMO got angry after seeing a man in the maternity ward, reprimanded him

Ambala News: प्रसूति वार्ड में पुरुष देख भड़के सीएमओ, लगाई फटकार

Sun, 15 Jun 2025 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
CMO got angry after seeing a man in the maternity ward, reprimanded him
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में  सिविल सर्जन अंबाला डॉ. राकेश सहल नर्सिंग ऑफ
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने शनिवार दोपहर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे सीधे गायनी वार्ड पहुंचे। यहां सीएमओ ने पहले तो नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टाफ से पूछा कि कोई पुरुष तो वार्ड में दाखिल नहीं है। स्टाफ ने तो मना कर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जैसे ही वार्ड में एक पुरुष दिखा तो सिविल सर्जन भड़क गए। मौके पर वार्ड में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर फटकार लगाई। कहा कि प्रसूति और महिला रोग विभाग अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। यहां मरीज की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कोई पुरुष बिना अनुमति के भीतर न आए।
विज्ञापन

उसके बाद महिला वार्ड में नर्सिंग ऑफिसर से खुद के बीपी की जांच भी कराई। हालांकि बीपी पैदल निरीक्षण करने के कारण कुछ ज्यादा था। वहीं, नर्सिंग ऑफिसर रूचि से बीपी ज्यादा होने पर उपचार की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडा पानी और पर्याप्त वेंटिलेशन की सुविधा के निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने ग्रीष्मकालीन मौसम को देखते हुए मरीजों को ठंडा पानी, पर्याप्त वेंटिलेशन और प्राथमिक उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने के निर्देश दिए। उसके उपरांत राउंड के दौरान निर्देश दिए कि गायनी वार्ड में आने वाली गर्भवती महिलाओं और डिलीवरी केसों का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीज की रिकॉर्ड फाइल पर मेडिकल नोट्स, उनकी डाइट, दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वार्ड के सफाई कर्मचारियों को भी सख्त हिदायतें दीं कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही न हो। निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल, आरएमओ डॉ. जितेंद्र चौहान, रचना बंसल, मंजू धीमान, सुनील चौहान मेट्रन बलवंत, आइसीएन पूनम सैनी और एसआई जतिन यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed